अमेरिका रूस और कनाडा के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 98 लाख 26 हजार 675 वर्ग किलोमीटर है। इसकी सिमा उत्तर कनाडा और दक्षिण में मैक्सिको से लगाती हैं। अमेरिका 50 राज्य का एक संघ हैं। यह विश्व की सबसे शक्तिशाली देशों में से एक हैं।
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| देश का नाम | संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) |
| राजधानी | वॉशिंगटन डी.सी. |
| सबसे बड़ा शहर | न्यूयॉर्क सिटी |
| कुल क्षेत्रफल | लगभग 98,33,520 वर्ग किलोमीटर |
| जनसंख्या (लगभग) | 33 करोड़ से अधिक (2025 के आसपास) |
| सरकारी व्यवस्था | संघीय गणराज्य (Federal Republic) |
| राष्ट्रपति | जो बाइडेन |
| स्वतंत्रता दिवस | 4 जुलाई 1776 |
| मुख्य भाषा | अंग्रेजी |
| मुद्रा | अमेरिकी डॉलर (USD) |
| महाद्वीप | उत्तरी अमेरिका |
| राज्यों की संख्या | 50 राज्य |
अमेरिका एक विकसित देश है। इसका इतिहास बहुत ही रोमांचक है। आज जो लोग यहाँ बेस हुए है। उसके पूर्वज ज्यादादर यूरोप से आये थे।
अमेरिका की राजधानी
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र है। वॉशिंगटन डी.सी. देश के पूर्वी भाग में पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है। इस शहर की स्थापना वर्ष 1790 में की गई थी और सन 1800 से यह अमेरिका की आधिकारिक राजधानी है।
इस शहर का नाम अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के सम्मान में रखा गया था। वॉशिंगटन डी.सी. में अमेरिका की सरकार के प्रमुख संस्थान स्थित हैं। यहाँ व्हाइट हाउस, यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल और सुप्रीम कोर्ट स्थित हैं।
वॉशिंगटन डी.सी. केवल राजनीतिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण शहर है। यहाँ कई प्रसिद्ध स्मारक, संग्रहालय और राष्ट्रीय इमारतें हैं, जैसे लिंकन मेमोरियल, वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट और कई प्रसिद्ध संग्रहालय।
अमेरिका की खोज किसने की थी
अमेरिका की खोज का श्रेय क्रिस्टोफर कोलंबस को दिया जाता है। उन्होंने 1492 ईस्वी में स्पेन के राजा और रानी के समर्थन से समुद्री यात्रा शुरू की थी। उनका उद्देश्य एशिया तक समुद्र के रास्ते का खोज करना था, ताकि व्यापार को आसान बनाया जा सके। लेकिन यात्रा के दौरान वे अटलांटिक महासागर पार करके एक नए महाद्वीप पर पहुँच गए, जिसे बाद में अमेरिका के नाम से जाना गया।
क्रिस्टोफर कोलंबस इटली के रहने वाले एक प्रसिद्ध नाविक और खोजकर्ता थे। 3 अगस्त 1492 को वे तीन जहाज के साथ यात्रा पर निकले। लगभग दो महीने की कठिन समुद्री यात्रा के बाद 12 अक्टूबर 1492 को वे बहामास द्वीप समूह पहुँचे। उस समय उन्हें लगा कि वे एशिया के किसी हिस्से में पहुँच गए हैं, इसलिए वहाँ के लोगों को उन्होंने इंडियन कहा।
हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक नया महाद्वीप था। इसी कारण बाद में इस क्षेत्र को अमेरिका कहा जाने लगा। अमेरिका नाम प्रसिद्ध इतालवी यात्री अमेरिगो वेस्पुची के नाम पर रखा गया, क्योंकि उन्होंने यह सिद्ध किया कि यह एशिया का हिस्सा नहीं बल्कि एक नया महाद्वीप है।
इतिहासकारों के अनुसार, अमेरिका में क्रिस्टोफर कोलंबस से पहले भी लोग पहुँच चुके थे। उदाहरण के लिए, लगभग 1000 ईस्वी के आसपास नॉर्स खोजकर्ता लीफ एरिक्सन उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्से तक पहुँच चुके थे।
अमेरिका की जनसंख्या
अमेरिका विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या लगभग 33 करोड़ से अधिक है। जनसंख्या के आधार पर यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश माना जाता है।
अमेरिका की जनसंख्या बहुत विविध है। यहाँ विभिन्न नस्लों, संस्कृतियों और देशों से आए लोगों का निवास है। यूरोपीय मूल के लोगों के अलावा यहाँ अफ्रीकी-अमेरिकी, एशियाई, लैटिन अमेरिकी और अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इसी कारण अमेरिका को बहुसांस्कृतिक समाज वाला देश कहा जाता है।
अमेरिका के बड़े शहरों में जनसंख्या बहुत अधिक है। न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, शिकागो, ह्यूस्टन और फीनिक्स जैसे शहरों में लाखों लोग रहते हैं। इन शहरों में रोजगार, शिक्षा और व्यापार के अच्छे अवसर होने के कारण लोग यहाँ बसना पसंद करते हैं।
अमेरिका में जनसंख्या वृद्धि का एक बड़ा कारण प्रवास भी है। हर साल दुनिया के कई देशों से लोग बेहतर शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर के लिए अमेरिका आते हैं।
अमेरिका की भाषा
अंग्रेजी अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा है। हालांकि देश की कोई आधिकारिक भाषा नहीं है। लेकिन सरकार इसे कानून रूप में उपयोग करती हैं। अधिकांश राज्यों ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया है।
22024 के आसपास लगभग 24.7 करोड़ लोग अपने घर में केवल अंग्रेज़ी बोलते हैं। तथा 3.70 करोड़ से अधिक लोग स्पेनिश बोलते थे। स्पेनिश अमेरिका में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं। 10 लाख या उससे अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली अन्य भाषाओं में चीनी, तागालोग, वियतनामी, फ्रेंच, कोरियाई और जर्मन शामिल हैं।
अमेरिका के विश्वविद्यालय में सबसे व्यापक रूप से सिखाई जाने वाली विदेशी भाषाएं स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, सांकेतिक, इतालवी और चीनी हैं।
अमेरिका का धर्म
अमेरिका में कई धर्मों के लोग रहते हैं, इसलिए इसे धार्मिक विविधता वाला देश माना जाता है। यहाँ सबसे अधिक लोग ईसाई धर्म को मानते हैं।
अमेरिका में ईसाई धर्म के अलावा अन्य धर्मों के अनुयायी भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इनमें यहूदी धर्म, इस्लाम, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म प्रमुख हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग आकर अमेरिका में बसे हैं, इसलिए वहाँ कई तरह की धार्मिक परंपराएँ और संस्कृतियाँ देखने को मिलती हैं।
इसके अलावा अमेरिका में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी धर्म का पालन नहीं करते। उन्हें नास्तिक या अज्ञेयवादी कहा जाता है।
अमेरिका के संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसका मतलब यह है कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म मानने और उसका पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है। सरकार किसी एक धर्म को आधिकारिक धर्म के रूप में नहीं मानती है।
.png)