मोहल्ले की सफाई हेतु नगर निगम को पत्र

नगर निगम और नगरपालिका को मोहल्ले की सफाई के लिए आवेदन पत्र है।

उत्तर -

प्रति, 

       नगर प्रबंधक / नगर आयुक्त / कार्यकारी अधिकारी,

       नगर निगम।

       भोपाल, मध्यप्रदेश 

विषय - मोहल्ले की सफाई न होने के संबंध में आवेदन पत्र। 

        महोदय, 

                   निवेदन है कि हम वार्ड नंबर 10 भोपाल मध्यप्रदेश के निवासी हैं। हमारे मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी मिलना आम बात हो गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर हैं।नालियां गंदे पानी से भरी रहती हैं। कचरा नहीं उठने के कारण सड़कों से बदबू आती है। गंदगी के कारण सड़क पार करना भी मुश्किल हो रहा है।

अतः महोदय से अनुरोध है कि नगर के नियुक्त कर्मचारियों को हमारे मोहल्ले की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिए जाये। सफाईकर्मी सप्ताह में केवल एक दिन यहाँ की सफाई करते हैं। अतः आप नियमित रूप से सफाई के लिए आदेश देने की कृपा करे।

दिनांक 01.08.2023

भवदीय 

क्षेत्र के निवासी

मोहल्ले की सफाई हेतु नगर निगम को पत्र