रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जो यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीपों में फैला हुआ है। इसकी सिमा बाल्टिक सागर, कैस्पियन सागर, अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागर से लगती हैं। देश को 85 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। मॉस्को रूस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है, अन्य प्रमुख शहरों में सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसिबिर्स्क और येकातेरिनबर्ग हैं।
रूस में लगभग 1 लाख नदियाँ हैं, जिनमें दुनिया की कुछ सबसे लंबी नदियाँ भी शामिल हैं। इसमें कई झीलें हैं, जैसे लाडोगा और वनगा, जो यूरोप की सबसे बड़ी झीलें हैं। बैकाल झील पृथ्वी पर स्थित अन्य झील की तुलना में अधिक पानी धारण करती है।
रूस का क्षेत्रफल कितना है
रूस का क्षेत्रफल 17,125,200 वर्ग किलोमीटर है। जो पृथ्वी के कुल भूमि का 11 % है। देश में ग्यारह समय जोन हैं और रूस 16 देशों से साथ सिमा साझा करता है। भौगोलिक रूप से रूस दो भागों में बंटा हुआ हैं - यूरोपीय रूस और एशियाई रूस। एशियाई रूस यूरोपीय रूस से बहुत बड़ा है, लेकिन जनसंख्या बहुत कम है। यूरोपीय रूस छोटा है लेकिन यहाँ जनसँख्या घनत्व अधिक है।
आर्कटिक से लेकर उपोष्णकटिबंधीय तक, रूस में कई अलग-अलग जलवायु क्षेत्र हैं। रूस जितना बड़ा है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह बड़ी संख्या में पारिस्थितिक तंत्र और कई प्रजातियों का घर है। इसके जंगल, स्टेपीज़ और टुंड्रा कई दुर्लभ जानवरों के लिए आवास प्रदान करते हैं। जिनमें एशियाई काले भालू, हिम तेंदुए, ध्रुवीय भालू, और खरगोश जैसे स्तनधारी शामिल हैं।
रूस का पहला राष्ट्रीय उद्यान 19वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। जहाँ रूस का लगभग एक प्रतिशत भूमि क्षेत्र संरक्षित है, जिसे ज़ापोवेदनिक के रूप में जाना जाता है। रूस की सबसे प्रसिद्ध पशु प्रजाति साइबेरियन बाघ है, जो दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली है। यह पूर्वी रूस के जंगलों में पाया जाता है। साइबेरियन बाघ 10 फीट लंबा और वजन में 300 किलोग्राम तक हो सकता है।
रूस की अर्थव्यवस्था यूरोप में पांचवीं सबसे बड़ी है। दुनिया में ग्यारहवीं सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश है। रूस के व्यापक खनिज और ऊर्जा संसाधन दुनिया में सबसे बड़े भंडार हैं। जो इसे वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस के प्रमुख उत्पादकों में से एक बनाते हैं। देश के पास परमाणु हथियार है। जो इसे एक बड़ी महा शक्ति बनाती है।
रूस विश्व सशस्त्र बलों में दूसरा सबसे बड़ा देश है। रूस में 9 विश्व धरोहर स्थल है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
रूस की जनसंख्या
रूस दुनिया का नौवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। साथ ही यह यूरोप में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहाँ 146.7 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। कुल आबादी का लगभग चार-चौथाई जनसंख्या पश्चिमी हिस्से में निवास करती हैं। रूस में लगभग 120 जातीय समूह रहते हैं जो सौ से अधिक भाषाएं बोलते हैं।
रूस में जनसंख्या का कम होना एक समस्या बना हुआ है जबकि भारत और चीन जैसे देश अपनी जनसंख्या को कम करना चाहती है। वही रूस अपने देश की घटते जन्म दर को बढ़ाना चाहती है।
2006 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को बढ़ाने के लिए एक योजना बनाने को कहा। 10 मई 2006 को संसद में दिए गए भाषण में उन्होंने कहा कि रूस की लगातार कम होती जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि दंपत्तियों को दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाए, ताकि जन्म दर बढ़ सके और जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सके।
रूस की जनसंख्या 1990 के दशक की शुरुआत में सबसे अधिक थी, जब वहाँ लगभग 14.8 करोड़ लोग रहते थे। आज रूस की आबादी करीब 14.67 करोड़ रह गई है। वर्ष 2010 में किए गए एक अनुमान के अनुसार, 2050 तक रूस की जनसंख्या घटकर लगभग 11.1 करोड़ हो सकती है।
रूस में हर साल लगभग 7 से 8 लाख लोगों की जनसंख्या कम हो रही है। इसके मुख्य कारण हैं - मृत्यु दर का अधिक होना, जन्म दर का कम होना, गर्भपात की अधिक संख्या और लोगों का देश छोड़कर बाहर चले जाना।
रूस का इतिहास
रूस के क्षेत्र में मानव बस्ती के सबसे पुराने प्रमाण साइबेरिया, उत्तरी काकेशस और क्यूबन क्षेत्र में मिले हैं। ये लगभग 20 से 30 लाख वर्ष पुराने माने जाते हैं।
पूर्वी स्लाव लोग तीसरी से आठवीं शताब्दी के बीच इस क्षेत्र में आए। नौवीं शताब्दी में रूस का पहला मध्ययुगीन राज्य बना। लगभग 988 ईस्वी में यहाँ के लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया, जिससे बीजान्टिन और स्लाव संस्कृतियों का मेल शुरू हुआ।
15वीं शताब्दी में मास्को का ग्रैंड डची शक्तिशाली बना और धीरे-धीरे पूरे रूस को एकजुट किया। 18वीं शताब्दी तक रूस विस्तार करते हुए रूसी साम्राज्य बन गया। यह यूरोप की एक बड़ी शक्ति बना और इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा साम्राज्य माना गया।
रूसी क्रांति के बाद, रूसी SFSR सोवियत संघ का सबसे बड़ा और प्रमुख हिस्सा बना। सोवियत संघ दुनिया का पहला समाजवादी राज्य था। द्वितीय विश्व युद्ध में उसने मित्र देशों की जीत में अहम भूमिका निभाई। शीत युद्ध के समय सोवियत संघ अमेरिका का बड़ा प्रतिद्वंद्वी और एक महाशक्ति था।
सोवियत काल में कई बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियाँ हुईं, जैसे दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह और अंतरिक्ष में पहले मानव का जाना।
1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद, रूसी SFSR ने खुद को रूसी संघ के रूप में पुनर्गठित किया। 1993 में नया संविधान लागू हुआ, और तब से रूस एक संघीय गणराज्य के रूप में कार्य कर रहा है।
