ads

मेक्सिको की राजधानी क्या है - mexico ki rajdhani

मेक्सिको उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्वाटेमाला और बेलीज से मिलती है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 19,72,550 वर्ग किलोमीटर है, जिससे यह दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है। आबादी के हिसाब से यह विश्व में 10वें स्थान पर है। मेक्सिको की मुद्रा मैक्सिकन न्यूवो है।

एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर मेक्सिको के 65वें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2018 में राष्ट्रपति पद संभाला। इससे पहले वे 2000 से 2005 तक सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

मेक्सिको की राजधानी क्या है

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है। जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह शहर मेक्सिको की घाटी में बसा हुआ है। देश में सबसे अधिक स्पेनिश भाषा बोली जाती है।

यहाँ लगभग 70 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। मेक्सिको सिटी के आसपास घनी जनसंख्या पाया जाता हैं। यहाँ लगभग 18 मिलियन लोग रहते है, जो इसे जनसंख्या का सबसे बड़ा केंद्र बनाते है। मेक्सिको सिटी विश्व की सबसे ऊँची राजधानियों में से एक है। यह 2240 मीटर ऊँचे पठारी क्षेत्र में स्थित है। जबकि भारत का शिमला शहर 2206 मीटर की औसत ऊँचाई पर बसा हुआ है।

मेक्सिको की मुद्रा क्या है

मैक्सिकन न्यूवो मेक्सिको की मुद्रा है। 1993 से पहले मैक्सिकन पेसो को दर्शाने के लिए MXP का उपयोग किया जाता था। जिस प्रकार रूपए को 100 पैसे में विभाजित किया गया हैं वैसे ही पेसो को 100 सेंटावोस में विभाजित किया गया है। मैक्सिकन पेसो को ¢ द्वारा दर्शाया जाता है।

मैक्सिकन पेसो दुनिया की छठी सबसे अधिक कारोबार करने वाली मुद्रा है, पेसो अमेरिका से तीसरी और लैटिन अमेरिका से सबसे अधिक कारोबार करने वाली मुद्रा है। 20 अप्रैल 2023 तक पेसो की विनिमय दर 56.32 पेसो प्रति डॉलर थी। यानि एक डॉलर लगभग 56 मैक्सिकन पेसो के बराबर हैं।

स्पैनिश भाषा में पेसो का अर्थ वजन होता है। पेसो का उपयोग कई देश करते हैं जिसमें अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​​​डोमिनिकन गणराज्य, फिलीपींस और उरुग्वे हैं।

मेक्सिको का भूगोल

मेक्सिको उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित है। मेक्सिको को कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उत्तरी अमेरिका का हिस्सा माना जाता है। मेक्सिको का कुल क्षेत्रफल 1,972,550 वर्गकिमी है। जो दुनिया का 13वां सबसे बड़ा देश है। इसकी सीमा प्रशांत महासागर, कैलिफोर्निया की खाड़ी और मैक्सिको की खाड़ी से लगती हैं। हालाँकि मेक्सिको का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। लेकिन अधिकतर भू-भाग कृषि के अनुकूल नहीं है। इस देश की कुल भूमि का 54.9 प्रतिशत भूमि ही कृषि योग्य है।

मेक्सिको में लगभग 150 नदियाँ हैं, जिनमें से दो-तिहाई प्रशांत महासागर में गिरती हैं और शेष मैक्सिको की खाड़ी या कैरेबियन सागर में मिलती हैं। इतनी नदी होने के बाद भी देश के कई क्षेत्रों में पानी की कमी पायी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter