ads

नाइजीरिया की राजधानी कहां है - capital of nigeria

नाइजीरिया, पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में साहेल क्षेत्र और दक्षिण में गिनी की खाड़ी है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9,23,769 वर्ग किलोमीटर है।

24 करोड़ से अधिक आबादी के साथ नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और दुनिया में छठे स्थान पर आता है। इसकी सीमा उत्तर में नाइजर, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में कैमरून और पश्चिम में बेनिन से मिलती है।

नाइजीरिया एक संघीय गणराज्य है, जिसमें 36 राज्य और एक संघीय राजधानी क्षेत्र शामिल है। आबादी के हिसाब से लागोस नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर है और यह अफ्रीका के सबसे बड़े शहरों में से एक है।

नाइजीरिया की राजधानी कहां है

नाइजीरिया की राजधानी अबुजा है। नाइजीरिया एक विवधता से भरा देश है। जहाँ 500 भाषाएं बोली जाती हैं। इस देश में 250 से अधिक जातीय समूह हैं। जिसमे से तीन सबसे बड़े जातीय समूह होसा, योरूबा और इग्बो हैं। जो कुल आबादी का 60% से अधिक है। देश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम और ईसाई आबादी वाला देश है।

नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था अफ्रीका में सबसे बड़ी हैं। देश जीडीपी के हिसाब से दुनिया का 31वा सबसे बड़ा देश हैं। नाइजीरिया को अपनी बड़ी आबादी और अर्थव्यवस्था के कारण अफ्रीका के शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाता है। हालांकि, मानव विकास सूचकांक में देश का स्थान बहुत नीचे है और यह दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में से एक है।

नाइजीरिया का इतिहास

नाइजीरिया में दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से ही कई प्राचीन सभ्यताएँ रही हैं। लगभग 1500 ईसा पूर्व की नोक संस्कृति यहाँ की सबसे पुरानी ज्ञात सभ्यताओं में से एक थी। बाद में उत्तर में हौसा साम्राज्य, दक्षिण में बेनिन साम्राज्य, दक्षिण-पूर्व में नरी का इग्बो साम्राज्य और दक्षिण-पश्चिम में ओयो साम्राज्य विकसित हुए। उस समय यह क्षेत्र कई छोटे-छोटे शहर-राज्यों में बँटा हुआ था।

19वीं सदी की शुरुआत में फुलानी जिहाद के बाद सोकोटो खिलाफत बना। इसी सदी में ब्रिटिश शासन की शुरूवात हुआ और 1914 में उत्तरी और दक्षिणी नाइजीरिया को मिलाकर वर्तमान नाइजीरिया का गठन किया गया था।

नाइजीरिया 1 अक्टूबर 1960 को स्वतंत्र देश बना। 1967 से 1970 तक यहाँ गृह युद्ध हुआ। इसके बाद कुछ समय तक सैन्य शासन और फिर लोकतांत्रिक सरकारें आती रहीं। 1999 के बाद से नाइजीरिया में स्थिर लोकतांत्रिक सरकार चल रही है।

नाइजीरिया का भूगोल

नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका में गिनी की खाड़ी के किनारे स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9,23,768 वर्ग किलोमीटर है, जिससे यह दुनिया का 32वाँ सबसे बड़ा देश है। नाइजीरिया की सीमाएँ बेनिन, नाइजर, चाड और कैमरून से मिलती हैं। इसकी समुद्री तटरेखा लगभग 853 किलोमीटर लंबी है।

नाइजीरिया का सबसे ऊँचा स्थान चप्पल वाडी है, जिसकी ऊँचाई 2,419 मीटर है। यहाँ की मुख्य नदियाँ नाइजर और बेन्यू हैं, जो मिलकर नाइजर डेल्टा में गिरती हैं। नाइजर डेल्टा दुनिया के सबसे बड़े नदी डेल्टाओं में से एक है और यहाँ बड़े पैमाने पर मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।

नाइजीरिया का सबसे बड़ा भौगोलिक क्षेत्र नाइजर और बेन्यू नदियों की घाटियाँ हैं, जो मिलकर Y आकार बनाती हैं। नाइजर नदी के दक्षिण-पश्चिम में ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र है। बेन्यू नदी के दक्षिण-पूर्व में पहाड़ और पहाड़ियाँ हैं, जहाँ माम्बिला पठार स्थित है। यह नाइजीरिया का सबसे ऊँचा पठार है और कैमरून की सीमा तक फैला हुआ है।

देश के सुदूर दक्षिण में उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु पाई जाती है, जहाँ हर साल भारी वर्षा होती है। दक्षिण-पूर्व में ओबुडु पठार है। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दोनों क्षेत्रों में तटीय मैदान मिलते हैं। समुद्र तट के पास मैंग्रोव के दलदल पाए जाते हैं।

कैमरून की सीमा के पास का तटीय इलाका घने वर्षावनों से भरा है और यह जैव विविधता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ ड्रिल नामक दुर्लभ बंदर पाया जाता है। क्रॉस रिवर राज्य के कैलाबार क्षेत्र में तितलियों की बहुत अधिक किस्में मिलती हैं। हालाँकि, नाइजर और क्रॉस नदियों के बीच के कई जंगल बढ़ती आबादी और कटाई के कारण नष्ट हो चुके हैं और उनकी जगह घास के मैदान बन गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter