थार के मरुस्थल की उत्पत्ति कैसे हुई

मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसी जगह होती है। जहां पर रेत ही रेत दिखाई देती है और वर्षा नाममात्र की होती है। नीचे दिए गए चित्र में आपको रेगिस्तान दिखाई दे रहा होगा। इन क्षेत्रों में पानी की इतनी कमी होती हैं की पेड़ पौधे और छोटे छोटे घास भी नहीं उग पाते हैं। जिसके कारण मिट्टी का कटाव अधिक होता हैं।

भारत के सबसे बड़े रेगिस्तान की बात करें तो वह है, थार का मरुस्थल जो भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है।

थार के मरुस्थल की उत्पत्ति कैसे हुई इसके बारे में वैज्ञानिकों के दो मत हैं। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि टेक्टोनिक प्लेट की परिवर्तन से इस क्षेत्र में मरुस्थल की उत्पत्ति हुई है। जो इससे पहले एक हरा भरा मैदान हुआ करता था।

कुछ वैज्ञानिक का यह मत है कि यह क्षेत्र कालांतर में समुद्र के अन्दर समुद्र था। जो समय के साथ धीरे-धीरे पानी से बाहर आता गया और मानवीय गतिविधियों के कारण यह क्षेत्र मरुस्थल में परिवर्तित हो गया।

थार के मरुस्थल की उत्पत्ति कैसे हुई

राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्र से मिले पत्थर से पता चला हैं की यह 100 से 200 करोड़ साल पहले समुद्र हुआ करता था। साथ ही कुछ पुराने पेड़ के अवशेष भी मिले हैं। जो ha बताने हैं की यहां एक समृद्ध जंगल हुआ करता था। यह सभी अवशेष भू विज्ञान संग्रहालय उदयपुर में रखा गया है।

थार मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल 200000 वर्ग किलोमीटर है। जो भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कुछ हिस्सों में तथा पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में फैला है।

Subscribe Our Newsletter