26 Oct 2018

छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के नाम - Chhattisgarh ke jile

छत्तीसगढ़ राज्य में 28 प्रशासनिक जिले हैं। मध्य प्रदेश से अलग होने के समय, छत्तीसगढ़ में मूल रूप से 16 जिले थे। दो नए जिले: बीजापुर और नारायणपुर को 11 मई, 2007 को बनाया गया। तथा 9 नए जिलों को 1 जनवरी, 2012 को बनाया गया था। प्रशासन की सुविधा के लिए मौजूदा जिलों को काटकर नए जिले बनाए गए हैं।

इन जिलों का नाम सुकमा, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदा बाजार, गरियाबंद, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर रखा गया है नवीनतम जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का उद्घाटन 10 फरवरी 2020 को किया गया था।

जिला किसे कहते है 

जिला राज्य का एक प्रशासनिक और भौगोलिक इकाई होता है, जिसका नेतृत्व एक जिला मजिस्ट्रेट या उपायुक्त अधिकारी द्वारा किया जाता है। या  भारतीय प्रशासनिक सेवा से संबंधित एक अधिकारी करता है। जिला मजिस्ट्रेट या उपायुक्त को राज्य की प्रशासनिक सेवाओं के विभिन्न विंगों से संबंधित कई अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

एक पुलिस अधीक्षक, भारतीय पुलिस सेवा से संबंधित अधिकारी को कानून और व्यवस्था और संबंधित मुद्दों को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

प्रशासनिक इतिहास

भारतीय स्वतंत्रता से पहले, वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य को मध्य प्रांतों और ब्रिटिश भारत के एक प्रांत बरार और उत्तर, दक्षिण और पूर्व में कई रियासतों के बीच विभाजित किया गया था, जो पूर्वी राज्य एजेंसी का हिस्सा थे।

ब्रिटिश प्रांत ने राज्य के मध्य भाग को शामिल किया, और तीन जिलों, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग बनाया गया था। दुर्ग जिला को1906 में रायपुर जिले के पूर्वी भाग से बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ के 28 जिला और उनसे बने नए जिलों की जानकारी निचे दिया गया है। 

सरगुजा संभाग

  1. कोरिया
  2. सूरजपुर 
  3. बलरामपुर-रामानुजगंज
  4. जशपुर
  5. सरगुजा

बिलासपुर संभाग
  1. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 
  2. कोरबा
  3. रायगढ़
  4. जांजगीर-चंपा
  5. बिलासपुर
  6. मुंगेली 
दुर्ग संभाग
  1. कबीरधाम
  2. बेमेतरा
  3. दुर्गा
  4. बालोद
  5. राजनंदगांव
रायपुर संभाग
  1. बलौदा बाजार
  2. महासमुंद
  3. गरियाबंद
  4. धमतरी
  5. रायपुर
बस्तर संभाग
  1. कांकेर (उत्तर बस्तर)
  2. कोंडागांव
  3. बस्तर
  4. दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
  5. सुकमा
  6. बीजापुर
  7. नारायणपुर
दोस्तों आज मैंने आप सभी को  बताया राज्य के उन नए जिलों के बारे मे जिनका निर्माण सन 2012 को हुआ था। अब मैं आप सभी को बताने ज रहा हूँ, छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय के नाम के बारे मे तो चलो जाने

छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के नाम - Chhattisgarh ke jile
अंग्रेजी  हिंदी 
Raipur रायपुर
Bilaspur बिलासपुर
Durg दुर्गा
Korba कोरबा
Raigarh रायगढ़
Rajnandgaon राजनंदगांव
Koriya कोरिया
Surguja सरगुजा
Balrampur बलरामपुर
Jashpur जशपुर
Surajpur सूरजपुर 
Janjgir–Champa जांजगीर-चंपा
Mungeli मुंगेली 
Kabirdham कबीरधाम
Bemetara बेमेतरा
Balod बालोद
Baloda Bazar बलौदा बाजार
Gariaband गरियाबंद
Mahasamund  महासमुंद
Dhamtari धमतरी
Bijapur बीजापुर
Narayanpur नारायणपुर
North Bastar कांकेर (उत्तर बस्तर)
Bastar बस्तर
South Bastar दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Kondagaon कोंडागांव
Sukma सुकमा
Gaurella-Pendra-Marwahi गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

2021 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है कि मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ नाम से नए जिले बनाए जाएंगे।