अल्बानिया दक्षिण-पूर्व यूरोप का एक देश है, इसकी सीमा मोंटेनेग्रो, कोसोवो, मैसेडोनिया और ग्रीस से लगती है। देश का क्षेत्रफल 28,748 वर्ग किमी है और इसमें ऊबड़-खाबड़ पहाड़ और उपजाऊ मैदान है। अल्बानिया बाल्कन प्रायद्वीप पर भूमध्य सागर के किनारे स्थित है। देश का उच्चतम स्थान माउंट कोरब है।
अल्बानिया की राजधानी
अल्बानिया की राजधानी तिराना है। तिराना देश की राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह मध्य अल्बानिया में स्थित है। 1614 में ओटोमन शासकों द्वारा शहर को बसाया गया था, लेकिन 20वीं शताब्दी के दौरान इसका विकास हुआ हैं।
अल्बानिया की जनसंख्या 28 लाख से अधिक है। देश में जनसंख्या घनत्व 83.6 प्रति वर्ग किलोमीटर है। 1991 में साम्यवाद के पतन के बाद, अल्बानिया यूरोप में सबसे तेजी से शहरीकरण करने वाले देशों में से एक के रूप में उभरा है। तिराना का विकास अधिक तेजी से हुआ हैं, जिसके कारण इस शहर में सबसे अधिक आबादी रहती हैं। शहरी जनसंख्या में 65% की वृद्धि हुई है।
अल्बानिया की आधिकारिक भाषा अल्बानियाई है, जिसे अधिकांश आबादी द्वारा बोली जाती है। यह मुख्य रूप से तोस्क बोली से मेल खाती है। अन्य बोली जाने वाली भाषाओं में ग्रीक, अरोमानियन, सर्बियाई, मैसेडोनियन, बोस्नियाई, बल्गेरियाई, गोरानी और रोम हैं। 2011 की जनगणना से पता चला है कि 98.8% लोग अल्बानियाई भाषा को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। अंग्रेजी 40% के साथ सबसे अधिक बोली जाने वाली विदेशी भाषा है। इसके बाद इतालवी 27.8% लोग द्वारा बोली जाती हैं जबकि ग्रीक को 22.9% लोग बोलते हैं।
अल्बानिया एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जिसका कोई आधिकारिक धर्म नहीं है। देश में 45.86% सुन्नी मुसलमान रहते हैं। 8.38% कैथोलिक बाकि अन्य धामों को मानने वाले हैं। देश के अधिकतर लोग नास्तिक हैं। अल्बानिया को वैश्विक स्तर पर सबसे कम धार्मिक देशों में से एक माना जाता है, जहाँ केवल 39% आबादी धर्म का पालन करते है।
अल्बानिया दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर भूमध्य सागर के किनारे स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 28,748 वर्ग किमी है। इसकी सीमाएँ हैं:
- एड्रियाटिक सागर
- मोंटेनेग्रो
- कोसोवो
- उत्तरी मैसेडोनिया
- ग्रीस
- आयोनियन सागर
अल्बानिया का सबसे ऊँचा स्थान माउंट कोराब है जो 2,764 मीटर ऊँचा है। देश पूर्व से पश्चिम तक 148 किमी और उत्तर से दक्षिण तक 340 किमी तक फैला हुआ है।
अल्बानिया में कई पर्वत श्रृंखलाएँ और पहाड़ियाँ हैं। उत्तर में अल्बानियाई आल्प्स, पूर्व में कोरब पर्वत, दक्षिण-पूर्व में पिंडस पर्वत, दक्षिण-पश्चिम में सेराउनियन पर्वत, बीच में स्कैंडरबेग पर्वत स्थित है।
देश में कई महत्वपूर्ण झीलें भी हैं, शकोदर झील जो दक्षिणी यूरोप की सबसे बड़ी झील है। ओहरिड झील दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है। अल्बानिया की नदियाँ मुख्य रूप से पूर्व से बहती हैं। देश की प्रमुख नदी एड्रियाटिक, आयोनियन, ड्रिन नदी, वजोसे नदी है।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें