दक्षिणी गोलार्द्ध किसे कहते हैं - southern hemisphere in hindi

पृथ्वी को भूमध्य रेखा द्वारा दो बराबर भागों में बांटा गया हैं। ऊपरी भाग उत्तरी गोलार्ध और नीचले भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं। इस पोस्ट में हम दक्षिणी गोलार्द्ध के बारे में जानेंगे। पिछले पोस्ट में हम उत्तरी गोलार्द्ध के बारे में जानकारी दे चुके हैं।

दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका का लगभग 90%, अफ्रीका का एक तिहाई और एशिया के कुछ क्षेत्र आते है। जबकि चार महासागर हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर, दक्षिणी महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर भी इसी का हिस्सा है। दक्षिणी गोलार्द्ध का 80.9 प्रतिशत पानी है। जबकि उत्तरी गोलार्ध का 60.7 प्रतिशत पानी है।

पृथ्वी के झुकाव के कारण दक्षिण गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम दिसंबर से फरवरी और सर्दी का मौसम जून से अगस्त तक होती है। 22 या 23 सितंबर को दिन और रात की लम्बाई समान होती हैं, जिसे वर्णाल विषुव कहते है। जबकि 20 या 21 मार्च को शरद विषुव होता है।

दक्षिणी गोलार्द्ध की विशेषताएँ

दक्षिणी गोलार्ध की जलवायु उत्तरी गोलार्ध की तुलना में थोड़ी हल्की होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दक्षिणी गोलार्ध में काफी अधिक महासागर और बहुत कम भूमि है। पानी गर्म होता है और जमीन की तुलना में धीमी गति से ठंडा होता है। अन्य कारण ग्रीनहाउस है।

दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य पूर्व से पश्चिम की ओर उत्तर दिशा से होकर गुजरता है। हालांकि मकर रेखा पर सूर्य सीधे ऊपर की ओर दिखाई दे सकता है।

दक्षिणी गोलार्द्ध के लोगों को सूर्य दाएं से बाएं पथ का अनुशरण करते दिखता है, जब उत्तरी गोलार्ध में सूर्य को दाएं से बाएं गति करते देखा जाता है, क्योंकि यह दक्षिणी आकाश से गुजरता है। 

सूर्य की छाया पूरे दिन में घड़ी के सुइयों की दिशा के विपरीत घूमती है। मकर रेखा के दक्षिण से सूर्य ग्रहण को देखने पर चंद्रमा सूर्य की डिस्क पर बाएं से दाएं चलती है।

दक्षिणी गोलार्ध के जंगलों में असाधारण विशेषताएं हैं जो उन्हें उत्तरी गोलार्ध के जंगलों से अलग करती हैं। इन क्षेत्रों में जिव व पेड़ों की अद्वितीय प्रजातियां पायी जाती हैं। नीलगिरी पेड़ मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, लेकिन अब इसे लुगदी उत्पादन के लिए दक्षिणी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में भी लगाया जाता है।

दक्षिणी गोलार्ध के देश

दक्षिणी गोलार्ध में 800 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 10 से 12% है। उन 800 मिलियन लोगों में से 200 मिलियन से अधिक ब्राजील में रहते हैं। जो दक्षिणी गोलार्ध में भूमि क्षेत्र के हिसाब से सबसे बड़ा देश है।

दक्षिणी गोलार्ध में सबसे अधिक आबादी वाला देश इंडोनेशिया है, जहाँ 267 मिलियन लोग रहते हैं। पुर्तगाली दक्षिणी गोलार्ध में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। जिसके 8 देशों में लगभग 230 मिलियन से अधिक बोलने वाले लोग हैं।

दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़े महानगर जकार्ता जहाँ 33 मिलियन लोग रहते हैं। अन्य शहर साओ पाउलो, किंशासा, ब्यूनस आयर्स, रियो डी जनेरियो, सुरबाया और जोहान्सबर्ग हैं।

अफ्रीका - इस हमद्वीप का लगभग एक तिहाई भाग दक्षिणी गोलार्ध में पड़ता है। जो पूर्व में सोमालिया से पश्चिम में गैबॉन तक हैं।

अंटार्कटिका - पुर का पूरा महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध के अंदर आता हैं। यह दक्षिणी गोलार्द्ध के केंद में स्थित हैं। जिसका कुल क्षेत्रफल 1 करोड़ 40 लाख वर्ग किमी है। यह लगभग बर्फ से ढाका हुआ हैं। यहाँ आबादी न के बराबर हैं।

एशिया - एशिया के दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र दक्षिणी गोलार्द्ध में आते हैं। प्रमुख देश इंडोनेशिया हैं। हिंद महासागर के अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया - संपूर्ण महाद्वीप और छोटे द्वीप जैसे तस्मानिया और न्यू गिनी पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध के भीतर आते हैं। प्रमुख देश ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी हैं। 

दक्षिण अमेरिका - इस महाद्वीप का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में आता हैं। पूर्व में ब्राजील के अमेज़ॅन नदी से लेकर पश्चिम में इक्वाडोर तक दक्षिणी गोलार्द्ध का हिस्सा हैं। प्रमुख देश ब्राजील, इक्वाडोर, पेरू, चीली अर्जेंटीना, बोलीविया, पराग्वे और उरुग्वे हैं।

Subscribe Our Newsletter