ads

राजधानी किसे कहते हैं - भारत के राज्य और राजधानी

राजधानी किसे कहते हैं, tokyo japan ki rajdhani,

राजधानी किसे कहते हैं 

राजधानी शहर किसी देश की प्रशासनिक कार्यालय का मुख्यालय होता है। जिसे कानून या संविधान द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है। राजधानी में देश के कार्यपालिका, न्यायपालिका और व्यवस्थापिका स्थित होता है।  

राजधानी आमतौर पर देश के सबसे बड़े शहरों में से एक होता हैं। राजधानी आकर में अक्सर सबसे बड़े होते हैं। उदाहरण के लिए, टोक्यो जापान की राजधानी होने के साथ-साथ इसका सबसे बड़ा शहर भी है। इंग्लैंड राजधानी लंदन है और सबसे बड़ा शहर भी है।

राजधानी शहर से जुड़ी कुछ बातें

कई देश की राजधानी देश में सबसे बड़ा शहर नहीं होता है। उदाहरण के लिए, भारत की राजधानी नई दिल्ली है, जो मुंबई से छोटी है। और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है, जो कराची से छोटी है। इसके अलावा, अमेरिका महाद्वीप के देशों में, राजधानी शहर सबसे बड़े शहर नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ा शहर है लेकिन राजधानी नहीं है।

कई देशों में इस से अधिक राजधानी होती है जैसे की बोलीविया देश में दो राजधानी है। सूकर और ला पाज़ शहर। दक्षिण अफ्रीका में तो तीन राजधानिया है प्रिटोरिया, केपटाउन, और ब्लोमफ़ोन्टिन। सिंगापुर मोनाको और वैटिकन सिटी जैसे शहर राजधानी देश है।

सभी देशों की राजधानी हो यह जरुरी नहीं है। जैसे नौरू एक ऐसा देश है। जिसकी आधिकारिक तौर पर कोई राजधानी नहीं है। लेकिन यारन का जिला, जहां सरकार का मुख्यालय है उसे राजधानी कहा जा सकता है। 

राजधानियां उन शहरों में हो सकती हैं जो पहले से ही सुनियोजित हो जैसे लंदन या रोम, या एक नया शहर बनाया जा सकता है। जैसे कैनबरा और अलेक्जेंड्रिया जैसी। 

कई देश अपनी राजधानियां बदल सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क शहर रह चुकी है। बाद में सन 1800 में वाशिंगटन, डी.सी. को राजधानी बनाया गया। 

भारत के राज्य और राजधानी

क्र.राज्यराजधानी
1आंध्र प्रदेशअमरावती
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधी नगर
8हरियाणाचण्डीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबेंगलुरु
12केरलतिरुवनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुंबई
15मणिपुरइम्फाल
16मेघालयशिलोंग
17मिज़ोरमआइज़ोल
18नागालैंडकोहिमा
19ओडिशाभुवनेश्वर
20पंजाबचण्डीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगैंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तरप्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता
क्र. केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
1अंडमान और निकोबार द्वीपपोर्ट ब्लेयर
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगर हवेली और दमन और दीवदमन
4दिल्लीदिल्ली
5लद्दाखलेह
6लक्षद्वीपकवरत्ती
7जम्मू और कश्मीरगर्मियों में) श्रीनगर और (सर्दियों में) जम्मू
8पुडुचेरीपुडुचेरी
Subscribe Our Newsletter