अंग्रेजी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। जो विभिन्न संस्कृतियों के लोगो को जोड़ती हैं। चाहे व्यवसाय हो, शिक्षा हो या मनोरंजन, अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन है।
अंग्रेजी कई देशों की आधिकारिक भाषा है, जैसे - संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, जमैका, आयरलैंड, केन्या, घाना, युगांडा, माल्टा, जिम्बाब्वे आदि। अंग्रेजी लाखों लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में बोली जाती है।
दुनिया की लगभग 17% आबादी अंग्रेजी बोलती है, जो कि लगभग 1.5 बिलियन लोग हैं। हालाँकि, केवल 5% (लगभग 400 मिलियन) ही मूल वक्ता हैं, जबकि बाकी लोग इसे दूसरी या विदेशी भाषा के रूप में बोलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंग्रेजी एक प्रमुख भाषा है। इसके अतिरिक्त, अंगेजी को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में उपयोग की जाती है।
अंग्रेजी लिपि लैटिन वर्णमाला से उत्पन्न हुई है, रोमनों ने लैटिन वर्णमाला को अपनाया, जो बाद में रोमन साम्राज्य के विस्तार के साथ पूरे यूरोप में फैल गई। रोम के पतन के बाद, लैटिन वर्णमाला को एंग्लो-सैक्सन द्वारा अपनाया गया था।
उन्होंने शुरू में फ़ुथोर्क लिपि का इस्तेमाल किया, लेकिन 7वीं शताब्दी तक, ईसाई मिशनरियों ने लैटिन लिपि की फिर से शुरुआत किया। प्रिंटिंग प्रेस ने वर्तनी और अक्षर रूपों को मानकीकृत किया। आज हम जिस 26-अक्षरों की वर्णमाला का उपयोग करते हैं, वह 18वीं शताब्दी तक स्थिर हो गई थी।