छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन - name of food of chhattisgarh in hindi

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन - name of food of chhattisgarh in hindi

छत्तीसगढ़ देश के मध्य में बसा एक प्रमुख राज्य है, जो अपने प्राकृतिक भंडार के लिए जाता है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता हैं। क्योंकि राज्य में सबसे अधिक चावल का उत्पादन किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ की खाद्य संस्कृति में चावल, बाजरा और जवार जैसी फसले प्रमुख है। जिससे कई पारंपरिक व्यंजन बनाया जाता हैं।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन अपने पड़ोसियों राज्यो से मिलते जुलते है। छत्तीसगढ़ के कुछ प्रसिद्ध व्यंजन मुठिया, घुरमी, ठेठरी, भजिया और चीला हैं।

1. मुठिया

मुठिया

मुठिया छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख पकवान हैं। जिसे चावल के घोल से तैयार किया जाता है। इसे विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है। पकवान को तला नहीं जाता है बल्कि भाप से पकाया जाता है। इसलिए यह हेल्दी और टेस्टी होता है। मुठिया राज्य का एक प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसको ठंड के मौसम में नाश्ते के रूप में लिया जाता है। यह व्यंजन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक प्रसिद्ध है।

2. आमत

आमत

आमत को देशी सांभर कहाँ जाता है। यह स्वादिष्ट व्यंजन मिश्रित सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है। पकवान के स्वाद को बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन और विभिन्न मसालों का उपयोग किया जाता है। परंपरागत रूप से पकवान में बांस के अंकुर को भी डाला जाता है। जिसे करिल कहा जाता हैं। करिल पकवान के स्वाद और सुगंध को और बड़ा देता है। आमत बस्तर के कई इलाकों में आज भी पकाया जाता है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में आधुनिक उपकरणों से यह पकवान तैयार किए जाते हैं।

3. चीला

चीला

चीला छत्तीसगढ़ का एक उपहार है। बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। चीला चपाती की तरह होता हैं जिसे चावल के घोल से बनाया जाता है। चीला छत्तीसगढ़ के लोगों के नाश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।इसे हरी चटनी के साथ परोसा जाता हैं।

4. भजिया

भजिया

भजिया छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। भजिया में मुख्य सामग्री बेसन होता हैं। इसमें नमक, हरी मीर्च, प्याज सोडा का का उपयोग किया जाता है जो स्वाद को बढ़ा देता हैं। भजिया खाने में नरम और नमकीन होता हैं।

भजिय को विभिन्न प्रकार से बनाया जाता हैं - भाजी भजिया, मिर्च भजिया, प्याज भजिया, आलू भजिया इसके कुछ प्रसिद्ध रूप हैं। सही सुगंध और सही मात्रा में मसाले इस व्यंजन में स्वादिष्ट बनाते हैं। गरमा गरम चाय के साथ तीखी हरी चटनी के साथ भाजिया का आनंद लिया जा सकता है।

5. साबूदाने की खिचड़ी

खिचड़ी

साबूदाने की खिचड़ी स्वास्थ्यप्रद और सबसे स्वादिष्ट व्यंजन में से एक है। जो न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में खाया जाता है। साबूदाने की खिचड़ी भीगे हुए साबूदाने से तैयार की जाने वाली एक डिश है। इस पकवान के स्वाद को बड़़ाने के लिए विभिन्न सब्जियां और मसाले को डाला जाता हैं। साबूदाने की खिचड़ी व्रत के दौरान बड़े चाव से खाई जाती है, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण व्यंजन है।

6. बडा

बडा

बडा दक्षिण भारत में खाए जाने वाले वड़े का एक अनूठा रूप है। बडा एक हल्का नाश्ता होता है, जो कि उड़द की दाल से बनाया जाता है। यह व्यंजन राज्य में होने वाले विभिन्न अवसरों पर छत्तीसगढ़ की खाद्य संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। राज्य के त्योहारों और मेलों के दौरान बड़ा अवश्य परोसा जाता है। इसके अलावा, राज्य के बस्तर क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान मेहमानों को बडा परोसना अनिवार्य होता है।

7. फरा

फरा

अगर आप कभी देसी स्टाइल के मोमोज का स्वाद चखना चाहते हैं तो फरा को अपनी पसंद बनाएं। फरा को पकौड़ी के रूप में बनाया जाता है, पकवान का मुख्य घटक चावल होता है। कम से कम मसाले के साथ चावल के आटे में धनिया पत्ती का मसाला डाला जाता है ताकि हल्का और स्वस्थ नाश्ता प्राप्त किया जा सके।

8. तिलगुड़

तिल के लड्डू को तिलगुर कहा जाता है। यह एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसकी उत्पत्ति छत्तीसगढ़ राज्य से हुई है। भुने हुए तिल को काले गुड़ और मूंगफली के साथ मिलाया जाता है। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाया जाता है और लड्डू बनाए जाते हैं। तिलगुर को राज्य के विभिन्न अवसरों और त्योहारों के दौरान परोसा जाता हैं। मकर संक्रांति के दिन लोग तिलगुर खाते हैं।

9. खुरमी

खुरमी

खुरमी रोटी छत्तीसगढ़ की प्रमुख पकवान है। इसे तीज त्यौहार में विशेष रूप से बनाया जाता है। गेहूं का आटा और गुड़ इस पकवान की विशेष सामग्री होती है। इसमें तिल और नारियल का उपयोग भी किया जाता हैं। आटा और गुड़ को मिक्स करके गोल या पतला आकार देकर कर तेल में तला जाता हैं। यह स्वाद में मीठा होता हैं।

10. बफौरी

बफौरी

बफौरी एक स्वस्थ वर्धक व्यंजन है। बफौरी राज्य का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे चना दाल के आटे में पकाया जाता है। तरह-तरह की सब्जियां और मसाले इस व्यंजन में स्वाद को बढ़ा देते हैं। आटा को आकार देेकर भाप में पकाया जाता है। इसलिए यह स्वाथ्य के लिए बेहतर होता है।

Subscribe Our Newsletter