पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कौन सा है - largest city of pakistan

भारत के पश्चिम में स्थित पाकिस्तान का क्षेत्रफल 881,913 वर्ग किलोमीटर है। जो क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का 33वां सबसे बड़ा देश है। सितंबर 2021 तक पाकिस्तान की आबादी 225 मिलियन से अधिक थी। देश की राजधानी इस्लामाबाद हैं। पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची, लाहौर, फैसलाबाद और रावलपिंडी हैं।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कौन सा है

कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर शहर है। 1958 तक यह पाकिस्तान की राजधानी थी। 2017 में कराची की जनसंख्या लगभग 17.63 मिलियन थी। यह मुस्लिम देशो का सबसे बड़ा शहर है।

कराची का पुराना नाम कारातिशी था। मुहम्मद अली जिन्ना जिसे फादर ऑफ़ नेशन कहा जाता हैं उनका जन्म कराची शहर में हुआ था। इस शहर में दो मुख्य बंदरगाह हैं। कराची को पाकिस्तान का आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर पाकिस्तान का वित्तीय और वाणिज्यिक केंद्र है।

कराची में 26 विश्वविद्यालय और एक अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। साथ ही जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इसी शहर में स्थित है। यह शहर समुद्र तट में बसा हुआ हैं जिसके कारण देश का सबसे अधिक आयात निर्यात इसी शहर से होता हैं। कराची शहर में कई बड़े और छोटे शॉपिंग सेंटर हैं।

इस्लामाबाद और कराची के अलावा पाकिस्तान के अन्य महत्वपूर्ण शहरों में लाहौर, फैसलाबाद, रावलपिंडी, मुल्तान, हैदराबाद, पेशावर, क्वेटा और गुजरांवाला शामिल हैं। इस्लाम पाकिस्तान में प्रमुख धर्म है। यहाँ के 95 प्रतिशत से अधिक आबादी मुसलमान है। अन्य धर्मो में ईसाई, हिंदू और सिख हैं।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कौन सा है - largest city of pakistan

Related Posts