अज़रबैजान की राजधानी - capital of azerbaijan in hindi

अज़रबैजान यूरोप और एशिया के मध्य में स्थित एक देश है। जो भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। देश की सिमा अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान और तुर्की से लगती हैं। सन 1991 से पहले अज़रबैजान सोवियत संघ का भाग था। अज़रबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन अधिकतर लोग इस्लाम धर्म का पालन करते है।

  1. राष्ट्रपति  - इल्हाम इलीएव
  2. प्रधानमंत्री  - आर्तुर रासिज़ादे
  3. स्वतंत्रता - 30 अगस्त 1991
  4. भाषा - अज़रबैजानी
  5. क्षेत्रफल - 86,600 वर्ग किमी

अज़रबैजान की राजधानी

बाकू अज़रबैजान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। बाकू समुद्र तल से 28 मीटर नीचे स्थित है। यह समुद्र तल से नीचे स्थित दुनिया का सबसे बड़ा शहर है।

यह शहर अबशेरोन प्रायद्वीप के किनारे स्थित है। 2009 में बाकू शहर की आबादी 20 लाख से अधिक थी। देश के लगभग 25 प्रतिशत लोग देश के राजधानी क्षेत्र में रहते हैं। शहर में स्थित इनर सिटी, शिरवंश पैलेस और मेडन टावर को सन 2000 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया हैं। बाकू अज़रबैजान की सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र है।

अज़रबैजान की भाषा 

अज़रबैजानी देश की आधिकारिक भाषा हैं। जिसे अज़ेरी के नाम से भी जाना जाता है। इस भाषा की दो प्रकार हैं जिसे उत्तरी और दक्षिणी अज़रबैजानी भाषा कहा जाता है। हालाँकि दोनों में काफी समानता है। पर वाक्य रचना में कुछ अंतर होता हैं।

1800 के दशक की शुरुआत में अज़रबैजान को फारस और रूस के बीच विभाजित किया गया था। रूस के पास उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार था जबकि फारस ने देश के दक्षिणी क्षेत्र पर अधिकार कर लिया।

अज़रबैजान के रूसी हिस्से में साहित्य और कला का विकास हुआ। सोवियत शासन ने अज़रबैजानी भाषा के उपयोग को बढ़ावा दिया और 1923 में इसे शिक्षा की आधिकारिक भाषा बना दिया। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अज़रबैजानी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना बंद कर दिया।

भूगोल

भौगोलिक रूप से अजरबैजान पश्चिमी एशिया और पूर्वी यूरोप के दक्षिण क्षेत्र में स्थित है। अज़रबैजान का क्षेत्रफल 86,600 वर्ग किमी है। अज़रबैजान में तीन भौतिक विशेषताएं पायी जाती हैं - कैस्पियन सागर, जिसकी तटरेखा पूर्व में एक प्राकृतिक सीमा बनाती है। उत्तर में ग्रेटर काकेशस पर्वत श्रृंखला हैं। जबकि देश के केंद्र में समतल भूमि स्थित हैं। 

अज़रबैजान का कुल भूमि क्षेत्र पूर्व सोवियत संघ के 1% से भी कम है। देश की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय हैं। जनवरी में औसत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और जुलाई में 25 डिग्री सेल्सियस रहता है।

देश में वायु और जल प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। जो आर्थिक विकास के लिए बड़ी चुनौतियाँ पैदा करता है। प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में तेल रिफाइनरियाँ और रासायनिक उद्योग मुख्य हैं। जो 1990 के दशक की शुरुआत में सोवियत काल की तरह ही अकुशलता से काम करते रहे हैं। बाकू में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है।

अज़रबैजान की राजधानी - capital of azerbaijan in hindi

    धर्म

    संविधान के अनुसार अजरबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है। लेकिन अजरबैजान में सबसे अधिक शिया इस्लाम को फोलो करने वाले लोग रहते है। अज़रबैजान के क्षेत्र में धार्मिक मान्यताओं का एक लंबा इतिहास रहा है। पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर फारसी साम्राज्य का शासन था उस समय पारसी धर्म राज्य की प्रमुख धर्म था।

    इस्लाम अजरबैजान का मुख्य धर्म है। देश की 99.2 प्रतिशत आबादी मुसलमान है। लगभग 85 प्रतिशत अज़रबैजानी शिया इस्लाम को मानते हैं जबकि 15 प्रतिशत सुन्नी मुसलमान हैं।

    Subscribe Our Newsletter