दक्षिण अमेरिका आकार में चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है और जनसंख्या में पांचवां सबसे बड़ा है। यह मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। इसकी सीमा पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से लगती है। दक्षिण अमेरिका का भूगोल एंडीज पर्वत श्रृंखला और अमेज़ॅन नदी (दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी) से घिरा हुआ है।
दक्षिणी अमेरिका उत्तर में 130 उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 560 दक्षिणी अक्षांश तक फैला हुआ है। मकर रेखा दक्षिणी अमेरिका के मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध जलवायु वाला है। इसकी समुद्री तट 32.000 किलोमीटर लंबा हैं।
यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला यही पर स्थित है साथ ही सबसे ऊँची टीटीकाका झील भी इसी महाद्वीप में हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं।
दक्षिण अमेरिका में कितने देश
दक्षिण अमेरिका में 12 देश है। और 3 आश्रित देश भी है जो ब्रिटेन और फ्रांस के अधीन है। नीचे स्वत्रन्त्र देशो की लिस्ट दिया गया है। क्षेत्रफल के आधार पर ब्राजील दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ा देश है।
क्र. | देश | राजधानी |
---|---|---|
1 | अर्जेंटीना | ब्यूएनोस ऐरेस |
2 | बोलीविया | सोक्रे |
3 | ब्राज़िल | ब्राज़िलिया |
4 | चिली | सेंटिआगो |
5 | इक्वेडोर | क्यूटो |
6 | कोलम्बिया | बोगोटा |
7 | गयाना | जार्जटाउन |
8 | पैराग्वे | असुंसिओन |
9 | पेरू | लिमा |
10 | सूरीनाम | पेरामरिबो |
1 | उरुग्वे | मोंटेवीडियो |
12 | वेनेजुएला | कैरकस |
दक्षिण अमेरिका का इतिहास
दक्षिण अमेरिका का इतिहास पेरू की पहाड़ियों के आस - पास लाखों वर्षों पूर्व हुई। यहाँ की इंका की सभ्यता को प्राचीन सभ्यता माना जाता है जो पेरू, ईक्वाडोर, बोलीविया, अर्जेंटीना और चिली तक फैला हुआ था।
इंका सभ्यता में शासक को इंका कहा जाता था यह सभ्यता अपनी उत्तम यातायात, संचार एवं डाक व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध था। माचू पिच्चू यहाँ की प्रमुख नगर था जिसके पुरातात्विक अवशेष को आज भी देखे जा सकता हैं।
यूरोप के लोगो ने दक्षिणी अमेरिका की खोज सोलहवीं सदी के प्रारम्भ में की थी। किन्तु यूरोप वासियों का विस्तार अठारहवीं सदी में ही हुआ। दक्षिण अमेरिका में अधिकांश निवासी स्पेन व पुर्तगाल से आकर बसे। यूरोपीय प्रभाव के कारण इसे लैटिन अमेरिका भी कहाजाता जाता है।
जनसंख्या: 387,489,196 (स्रोत: 2010 संयुक्त राष्ट्र) अमेरिका का नक्शा
क्षेत्रफल: 6,890,000 वर्ग मील
रैंकिंग: यह चौथा सबसे बड़ा और पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है
प्रमुख बायोम: वर्षावन, सवाना, घास का मैदान