सिक्किम की राजधानी - capital of sikkim in hindi

सिक्किम की सीमा उत्तर में तिब्बत, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से लगती है। सिक्किम सबसे कम आबादी वाला दूसरा सबसे छोटा राज्य है। राज्य में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाया जाता है। सिक्किम में भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा स्थित है।

सिक्किम की राजधानी

गंगटोक सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। राज्य के लगभग 35% हिस्सा में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। सिक्किम साम्राज्य की स्थापना 17वीं शताब्दी में नामग्याल राजवंश द्वारा किया गया था। यह 1890 में ब्रिटिश साम्राज्य के अंदर एक रियासत बन गया।

आजादी के बाद यह असं का क्षेत्र था। 1973 में चोग्याल के महल के सामने राजविरोधी दंगे हुए। 1975 में भारतीय सेना द्वारा गंगटोक शहर अपने आदर लिया। जिसके बाद सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में स्थापित किया गया।

2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम में 61 लाख से अधिक लोग रहते थे। सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है। सिक्किम में प्रति वर्ग किलोमीटर केवल 86 व्यक्ति रहते हैं।

सिक्किम में नेपाली सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं। इस भाषा को राज्य के  62.6% लोगो द्वारा बोला जाता हैं। इसके आलावा सिक्किमी, लिम्बु, लेप्चा, हिंदी, शेरपा और तमांगभाषा भी बोली जाती हैं।

राज्य की आधिकारिक भाषाएँ नेपाली, सिक्किमी, लेप्चा और अंग्रेजी हैं। राज्य में संस्कृति और परंपरा को बनाये रखने के लिए - गुरुंग, लिम्बु, मगर, मुखिया, नेवार, राय, शेरपा और तमांग आधिकारिक भाषा में शामिल किया गया हैं। नेपाली सिक्किम की मुख्य भाषा है, जबकि सिक्किमी व अन्य भाषा केवल कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है।

2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम में 57.8% लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। 27.4% आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है, जबकि 9.9% लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। अन्य धामों में मुसलमान और जैन शामिल हैं। जिसकी आबादी 1% है।

सिक्किम के पर्यटन स्थल

गंगटोक - सिक्किम की राजधानी गंगटोक, मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता से घिरा एक सुन्दर शहर है। त्सोमगो झील 12,313 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक हिमनद झील हैं। जो अपने आसपास की बर्फ से ढकी चोटियों लिए जानी जाती है। यह झील सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी रहती है।

नाथू ला दर्रा - यह ऐतिहासिक दर्रा भारत को तिब्बत से जोड़ता है। जो भारत-चीन सीमा के निकट होने के कारण पर्यटकों को नाथू ला की यात्रा के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।

रुमटेक मठ - गंगटोक के पास स्थित, रुमटेक मठ सिक्किम के सबसे महत्वपूर्ण मठों में से एक है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म के तीसरे सबसे बड़े भिक्षु करमापा लामा की सीट है।

युमथांग घाटी - यह फूलों की घाटी के रूप में भी जाना जाता है। युमथांग घास के मैदान, झरनों और अभयारण्य के सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

गुरुडोंगमार झील - 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित, गुरुडोंगमार झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। इसे बौद्ध और सिख दोनों ही धर्मो पवित्र माना जाता हैं।

सिक्किम का भूगोल

हिमालय पर्वतों में स्थित सिक्किम एक पर्वतीय राज्य है। जिसकी ऊंचाई 280 मीटर से लेकर 8,586 मीटर तक है। कंचनजंगा दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी हैं। और देश का सबसे ऊंचा स्थान है। जो सिक्किम और नेपाल के बीच की सीमा पर स्थित है। अधिकांश भाग कृषि के लिए अनुपयुक्त है। हालाँकि, कुछ पहाड़ी ढलानों पर सीढ़ीदार खेती की जाती है।

राज्य के पश्चिम और दक्षिण में अनेक नदी घाटियाँ हैं। ये धाराएँ तीस्ता नदी और उसकी सहायक नदी में मिलती हैं, जो राज्य से होकर उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हैं। राज्य का लगभग एक तिहाई भाग घने जंगलों से आच्छादित है। सिक्किम हिमालय पर्वत की उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं से घिरा हुआ राज्य हैं।

नवीनतम पुराने
Subscribe Our Newsletter