कंबोडिया की राजधानी - cambodia ki rajdhani in hindi

कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। जो 181,035 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी सीमा थाईलैंड, लाओस और वियतनाम से लगती है।

कंबोडिया की आबादी 1.5 करोड़ से अधिक है। देश के 97 प्रतिशत से अधिक लोग बौद्ध धर्म का पालन करते है और यह कंबोडिया का आधिकारिक धर्म हैं। कंबोडिया के अल्पसंख्यक समूहों में वियतनामी, चीनी, चेम्स और 30 अन्य जनजातियाँ शामिल हैं।

कंबोडिया की राजधानी 

कंबोडिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर नोम पेन्ह है, जो कि कंबोडिया का राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। देश में राजशाही के साथ साथ एक संवैधानिक राजतंत्र है। नोरोडोम सिहामोनी कंबोडिया के राजा हैं। वे राजा सिहानोक और नोरोडोम मोनीनेथ के सबसे बड़े पुत्र हैं।

कंबोडिया 181,035 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है। देश की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। कंबोडिया की भौगोलिक विशेषताओ में बेसिन, नदी और पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा मैदान शामिल है। देश के दक्षिण में 443 किमी लंबी थाईलैंड की खाड़ी है। जहाँ दलदल और रेतीले समुद्र तट हैं। कंबोडिया के आस पास 50 से अधिक द्वीप हैं। मेकांग नदी कंबोडिया की सबसे लंबी नदी है।

कंबोडिया के प्रसिद्ध मंदिर

कंबोडिया का इतिहास

कंबोडिया के इतिहास में भारतीय सभ्यता की झलक देखने मिलता है। 802 ईस्वी में जयवर्मन द्वितीय इस देश के राजा थे। इन्होंने खमेर साम्राज्य की शुरुआत किया जो 600 से अधिक वर्षों तक फला-फूला था। भारतीय राजाओं ने दक्षिण एशिया में हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म का प्रसार किया पूरे क्षेत्र में कई मंदिरों का निर्माण किया। केवल अंगकोर में  ही 1000 से अधिक मंदिर है। अंगकोर वाट मंदिर सबसे प्रसिद्ध स्थल है जिसे विश्व धरोहर के रूप में नामित किया गया है।

कंबोडिया की मुद्रा

रियल कंबोडिया की मुद्रा है। भारत का 1 रूपए इस देश में लगभग 50 रियाल के बराबर हैं। एक धारणा के अनुसार मुद्रा का नाम मेकांग नदी की मछली रियल के नाम पर रखा गया है। इसकी अधिक संभावना है कि नाम 19 वीं शताब्दी के मध्य में भारतीय और चीनी व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रजत से निकला है।

कंबोडिया की भाषा

खमेर कंबोडिया की आधिकारिक भाषा हैं इसे कंबोडियन भाषा भी कहा जाता है। खमेर को देश के अधिकांश लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा हैं। इसे दुनिया भर में लगभग 14 लाख से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। 

इस भाषा को लिखने के लिए भारत में उत्पन्न होने वाली खमेर लिपि का उपयोग किया जाता है। वर्तमान खमेर प्राचीन काल में  खमेर साम्राज्य में  द्वारा उपयोग की जाने वाली लिपि से जन्मा हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण राजधानी अंगकोर में देखा जा सकता है। कंबोडिया, वियतनाम और थाईलैंड के कुछ हिस्सों में पाए गए कई शिलालेख प्राचीन खमेर में लिखी गई हैं।

कंबोडिया प्रधानमंत्री

हुन सेन कम्बोडिया के प्रधानमंत्री है जो की एक राजनीतिज्ञ भी हैं, जिन्होंने 1985 के बाद से कंबोडिया के प्रधान मंत्री के रूप में काम किया है। कंबोडिया सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख और दुनिया में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं। वह कंबोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली के सदस्य हैं।

कंबोडिया की राजधानी - cambodia ki rajdhani in hindi

कंबोडिया की जनसंख्या - कंबोडिया की जनसंख्या 2020 संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार 16,718,965 है। कंबोडिया की आबादी कुल विश्व जनसंख्या के 0.21% के बराबर है।

कंबोडिया के प्रसिद्ध मंदिर

अंगकोर वाट कंबोडिया में एक मंदिर है जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है। 12 वीं शताब्दी के प्रारंभ में निर्मित यह भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है। इसे 12 वीं शताब्दी के अंत में एक बौद्ध मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया था। 

यह खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में खमेर साम्राज्य की राजधानी में बनाया था। इस मदिर का निर्माण वास्तुकला की उच्च शैली का उपयोग का बनाया गया है। यह मंदिर कंबोडिया और दुनिया भर के हिन्दू व बौद्धों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। 

अंगकोर वाट कंबोडिया का प्रमुख तीर्थस्थल हैं जो देश के राष्ट्रीय ध्वज पर दिखाई देता है। यह अन्य देशो से घूमने आये लोगों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। अंगकोर वाट ने कंबोडिया को बौद्ध राष्ट्र में परिवर्तित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई हैं।

Subscribe Our Newsletter