ऑस्ट्रेलिया की राजधानी - capital of australia in hindi

ऑस्ट्रेलिया एक देश होने के साथ महाद्वीप भी हैं। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया की लगभग 26 मिलियन की आबादी 7617,930 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में रहती हैं।

देश का अधिकतर आबादी पूर्वी समुद्र तट पर केंद्रित है। ऑस्ट्रेलिया हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट और कंगारु के लिए जाना जाता है। कंगारू देश का राष्ट्रीय पशु है। जो केवल इसी देश में पाया जाता हैं। देश के प्रमुख शहर सिडनी, मेलबोर्न और ब्रिस्बेन है। 

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी 

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा हैं। कैनबरा मोलोंग्लो नदी के किनारे स्थित है। कैनबरा 814 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। जो पूर्वी तट से लगभग 150 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी - capital of australia in hindi

शहर अधिकतर वन नीलगिरी पेड़ से ढकी हैं। कैनबरा में एक समुद्री जलवायु है। जहाँ जनवरी सबसे गर्म महीना होता हैं। हालांकि जुलाई सबसे ठंडा महीना होता हैं। कैनबरा एक नियोजित शहर है जिसे 20 वीं शताब्दी के प्रमुख अमेरिकी वास्तुकार वाल्टर बर्ली ग्रिफिन द्वारा डिजाइन किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया का भूगोल

ऑस्ट्रेलिया सात महाद्वीपों में से सबसे छोटा महाद्वीप है हालांकि कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप मानते हैं। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे सूखा स्थानों में से एक है। यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित एक ऐसा देश हैं जिसकी कोई भूमिगत सिमा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया छह राज्यों विभाजित किया है। 

  1. दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया
  2. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
  3. न्यू साउथ वेल्स
  4. क्वींसलैंड
  5. विक्टोरिया
  6. तस्मानिया

ऑस्ट्रेलिया का मौसम गर्म रहता है। यहाँ की 35 प्रतिशत भूमि रेगिस्तान से घिरा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की अधिकांश आबादी देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से पर समुद्र तट के किनारे रहती है।

  1. ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूस्को हैं जिसकी ऊंचाई 7,310 फीट है।
  2. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी पर्वत माला है। 
  3. आयर्स रॉक देश के केंद्र में स्थित है। 
  4. ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी मुर्रे नदी हैं जिसकी लंबाई 2,508 किमी है।
  5. ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ सिस्टम है। 
  6. ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा कोयला निर्यातक देश है।
ऑस्ट्रेलिया की शहर प्रमुख शहर सिडनी, मेलबर्न, पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड हैं। ये सभी समुद्र तट के करीब स्थित हैं। कैनबरा एक मात्र ऐसा शहर हैं जो समुद्र तट से दूर स्थित है। कैनबरा प्रशांत महासागर से लगभग 150 किमी की दूरी पर स्थित है। सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है जिसमें लगभग 5 मिलियन निवासी रहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया का इतिहास 

ऐसा माना जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासियों के पूर्वज शायद 40,000 से 60,000 वर्षों पूर्व ऑस्ट्रेलिया में आए थे। सन 1770 में ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर कब्ज़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को अपना उपनिवेश बना लिया। पहले गर्वनर आर्थर फिलिप को यह निर्देश दिया गया था कि वे ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करें। 

इतिहासकार जेफरी ब्लेनी के अनुसार, औपनिवेशिक काल के दौरान देश में कई स्थानों पर गोलीबारी और भाला-युद्ध की घटनाएं होतीं थीं। स्मॉल पॉक्स, खसरा, ज़ुकाम और दूसरी नई बीमारियाँ ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों में फैलने लगीं। सन 1789 में सिडनी में स्मॉल पॉक्स की महामारी फैलने की घटना दर्ज की गई है। जिसने सिडनी के आस-पास के लगभग आधे ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों का खात्मा हो गया था।

इसके बाद यूरोपीय उपनिवेशों की सीमा बाहर तक फैल गई। ऑस्ट्रेलिया  26 जनवरी को प्रति वर्ष राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यह वही दिन हैं जब ब्रिटिश जहाज सन 1788 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तक पर उत्तरी थी।