अंबिकापुर नगर के सहायक मंत्री को
उत्तर -
प्रति,
सहायक मंत्री,
लोक यांत्रिकीय जल प्रदाय विभाग
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
विषय - जल की अनियमित पूर्ति के लिए शिकायत।
मान्यवर,
सविनम्र निवेदन है कि सिविल लाईन में जल की अनियमित आपूर्ति के कारण जल-संकट उत्पन्न हो गया है। तेज गर्मी में भी कई-कई दिन नल नहीं आते। टैंकर भी दोपहर दो-तीन बजे आता है जिससे पानी भरने में ही तकलीफ होती है। आपसे निवेदन है कि नलों में उच्च दबाव के साथ जल की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने का कष्ट करें।
आशा है यह कार्य त्वरित गति से कराकर गर्मी में पानी की कमी से राहत दिलाएंगे।
दिनांक 01.08.2021
भवदीय
किशोर एम्. आई. जी. - 8
सिविल लाइन अंबिकापुर
- यहां पर जो भी नाम प्रयुक्त किए गए हैं वहां उदाहरण के तौर पर प्रयोग किए गए हैं इसकी जगह पर आप अपने हिसाब से नाम प्रयोग कर सकते हैं।