अफगानिस्तान की राजधानी - afghanistan ki rajdhani

अफगानिस्तान एशिया में स्थित एक देश हैं। यह क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का 40 वां सबसे बड़ा देश है। अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान, ईरान, भारत, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन से लगती है। इसका क्षेत्रफल 652,000 वर्ग किलोमीटर हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। देश में लगभग 3.90 करोड़ लोग रहते है। जिसमें ज्यादातर पश्तून, ताजिक, हज़ार और उज़बेक हैं। अफगानिस्तान को प्रशासनिक रूप से 34 प्रांतों में विभाजित किया गया है।

इस क्षेत्र में इंसान कम से कम 50 हजार साल पहले आये थे। लगभग 9 हजार साल पहले इस क्षेत्र में सिंधु घाटी सभ्यता विकास हुआ था। जो उस समय का एक आधुनिक शहर था।

अफगानिस्तान के पड़ोसी देश  - afghanistan neighbor countries

महाभारत काल में आज का अफगानिस्तान गांधार राज्य हुआ करता था। जिसके राजा शकुनि थे। अफगानिस्तान पर सिख साम्राज्य के राजा दिलीप सिंह ने कई वर्षों तक शासन किया था।

उन्नीसवीं सदी में आंग्ल-अफ़ग़ान युद्धों के कारण अफगानिस्तान का काफी हिस्सा ब्रिटिश इंडिया के अधीन हो गया। 1919 में अफ़ग़ानिस्तान ने विदेशी ताकतों से एक बार फिर स्वतंत्रता पाई। आधुनिक काल में 1933-1973 के बाच का काल अफगानिस्तान का सबसे अधिक व्यवस्थित काल रहा जब ज़ाहिर शाह का शासन था। 

भूगोल

अफ़गानिस्तान दक्षिण एशिया में स्थित है जिसे हार्ट ऑफ़ एशिया कहाँ जाता है। अफगानिस्तान का क्षेत्रफल 652,000 वर्ग किमी है। यह दुनिया का 40 वां सबसे बड़ा देश है। यह देश  फ्रांस से थोड़ा बड़ा और म्यांमार से छोटा है। अफगानिस्तान जमीन दे घिरा एक देश है। 

यह देश दक्षिण -पूर्व में पाकिस्तान, पश्चिम में ईरान, उत्तर में तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और ताजिकिस्तान और पूर्व में चीन के साथ सीमा साझा करता हैं। 

जिव जंतु 

अफगानिस्तान में कई प्रकार के जीव पाए जाते हैं। जिसमे प्रमुख हिम तेंदुए, साइबेरियाई बाघ और भूरे भालू हैं। मार्को पोलो भेड़ उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाए जाते हैं। जबकि लोमड़ी, भेड़िये, ऊदबिलाव, हिरण, जंगली भेड़ और अन्य बड़ी बिल्लियाँ पर्वतीय वन क्षेत्र में रहते हैं। अर्ध-रेगिस्तानी उत्तरी मैदानों में विभिन्न प्रकार के पक्षी, हेजहोग, गोफर, सियार और हाइना पाए जाते हैं। 

अफगानिस्तान

भाषा

दारी व पश्तो अफगानिस्तान की आधिकारिक भाषाएं हैं। इसके आलावा यहाँ फ़ारसी, उज्बेक, तुर्कमेन, बालोची, पसहाय और नुरिस्तानी भाषा बोलनेवालो की छोटी आबादी रहती है। पश्तो पश्तूनों की मूल भाषा है। देश के कुछ जनसंख्या द्वारा उर्दू और हिंदी भी बोली जाती हैं। पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों की वापसी और हिंदी सिनेमा ने हिंदी भाषा को लोकप्रिय बना दिया है।

खेल

क्रिकेट और फुटबॉल देश के दो सबसे लोकप्रिय खेल हैं। अफगान स्पोर्ट्स फेडरेशन क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, गोल्फ, मुक्केबाजी, स्केटिंग, शतरंज जैसे अन्य खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करती है।

अफगानिस्तान की खेल टीमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत रही हैं। बास्केटबॉल की टीम ने 2010 के दक्षिण एशियाई खेलों में पहला खिताब जीता था। क्रिकेट टीम ने 2009-10 में ICC इंटरकांटिनेंटल कप जीता था। 2012 में बास्केटबॉल टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता हैं।

Subscribe Our Newsletter