Chapter 5.5
खोलने एवं बाँधने वाले औजार रिंच (wrench) और उसके प्रकार
इस पोस्ट आपको खोलने वाले एवं बाँधने वाले औजार रिंच (wrench) के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने वाला है साथ ही wrench meaning को भी क्लियर करने वाला है।
What is the wrench meaning
जैसे की spanners होते हैं जो की नट बोल्ट आदि को खोलने का काम करते हैं उसी प्रकार रिंच भी होते हैं जो की नट बोल्ट के अलावा पाइप आदि को खोलने एवं बांधने वाले औजार के रूप में काम आता है। यह ज्यादातर एडजस्टेबल होता है। एडजस्ट किया जा सकता है। आगे पीछे किया जा सकता है। और इसका प्रयोग बहुत ही आसान होता है डीजल मैकेनिक कोर्स में ज्यादातर सर्विसिंग के समय इसका प्रयोग फिलटर्स को खोलने के लिए किया जाता है।
![]() |
What is Wrench in hindi |
what is History of wrench Word
सबसे पहले इसका प्रयोग 1790 में किया गया था और यह मध्य अंग्रेजी से बना शब्द है। इससे पहले स्पैनर (spanner) शब्द का उपयोग किया जाता था 1630 के आस-पास जो की चक्कों के नट बोल्ट को टाइट करने के लिए प्रयोग किया जाता था। यहाँ पर मैंने उन सभी रिंच का जिक्र किया है जो की हमारे डीजल मैकेनिक कोर्स के लिए जरूरी है और ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
How many Types of Wrench
- Pipe Wrench (पाइप रिंच)
- Chain Wrench (चैन रिंच)
- Strap Wrench (स्ट्रेप रिंच)
- Water pump Pliers (वाटर पम्प पलायर)
जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है की यह पाईप के लिए ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह उनके सहायक यूनिट को भी कसने के काम आता है। और खोलने के लिए प्रयोग किया जाता है।
इसकी बनावट की बात करें तो इसके दो जबडे होते हैं उसमें से एक चलायमान अर्थात मूव करने वाला होता है तथा दुसरा सिरा स्थिर होता है। जिस पर फ्लैट चूड़ी कटी होती है जिसके जस्ट पीछे एक खाँचा होता है जिसे बनाया गया होता है एक गोल नट को फिट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें भी अंदर की तरफ चूड़ी कटा होता है और इसे जब घुमाया जाता है तब वह अस्थिर जबड़े को आगे या पीछे खिसकाता है जिससे विभिन्न माप के नट या बोल्ट को खोलने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
chain wrench चैन रिंच का प्रयोग ऐसे पाइप या नट को खोलने के लिए किया जाता है जिस पर कोई खाँचा न कटा होता है। और यह बड़ा और छोटा साइज का होता है जिसे आप अपने उपयोगिता के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं। इसके बनावट की बात करें तो इस पाना के हैंडल के आग के सिरे में दो लोहे की पट्टी होती है जिसमें फ़्लैट चूड़ी कटे होते हैं। जिसे जॉब को फ़साने पर उसके खसकने का खतरा नहीं रहता है। इसका ज्यादातर प्रयोग पाइप को ही निकालने और कसने के लिए किया जाता है।
Strap wrench स्ट्रेप रिंच ऐसा टूल है जिसका प्रयोग ऐसे जगहों पर किया जाता है जहाँ पर किसी खरोच पड़ने का खतरा होता है और हम चाहते हैं की वहा पर कोई खरोच न आए तो वहां पर इसका प्रयोग किया जाता है। क्योकि जब हम चैन रिंच का प्रयोग करते हैं तो वह जॉब पर निशान छोड़ जाता है ऐसा न हो करके इसका प्रयोग किया जाता है। इसके बनावट की बात करें तो इसकी आगे के सिरे में एक बेल्ट लगा होता है। जिससे जॉब को फंसाया जाता है।
इसे मल्टी ग्रीव प्लायर या स्लिप ज्वाइंट प्लायर भी कहा जाता है। इसमें दो स्थानों पर प्रयोग करने के लिए एक स्लिप ज्वाइंट बनाया जाता है। इस जोड़ से इस प्लायर की क्षमता अधिक चौड़ी वस्तुओं को पकड़ने की हो जाती है।
अगर आप चाहते हैं डीजल मैकेनिक के और भी बहुत सारे टॉपिक्स के बारे में जानकारी तो जाएं सर्च बार में जो की नीचे है। वहां उस टॉपिक से रिलेटेड एक या दो वर्ड टाइप करें फिर सर्च बटन दबाएँ आपका टॉपिक मिल जाएगा मुझे पूरा यकीन है।
इसके बाद वाला टॉपिक पढ़ने के लिए यहाँ go to next पर click करें। इसके पहले का टॉपिक पढ़ने के लिए go to previous पर click करें।