इतिहास प्रश्न उत्तर - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - indian history question in hindi

 1. मणिकर्णिका कौन थी

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी शहर में एक मराठी करहदे ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उसका नाम मणिकर्णिका तांबे और मनु रखा गया। उनके पिता मोरोपंत तांबे और उनकी माँ भागीरथी सप्रे थीं। 

झांसी की रानी लक्ष्मी बाई

बाजी राव पेशवा के घर में हुई, लक्ष्मी बाई के पास एक ब्राह्मण लड़की की असामान्य परवरिश थी। पेशवा के दरबार में लड़कों के साथ बढ़ते हुए, उसे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, साथ में तलवार चलाने और घुड़सवारी में पारंगत हो गई। उसने झाँसी के महाराजा गंगाधर राव से शादी की, लेकिन एक जीवित उत्तराधिकारी को गद्दी दिए बिना विधवा हो गई। 

हिंदू परंपरा के अनुसार, महाराजा ने अपनी मृत्यु से ठीक पहले एक लड़के को अपना उत्तराधिकारी बनाया। भारत के ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने गोद लिए उत्तराधिकारी और झांसी को मान्यता देने से इनकार कर दिया। 

2. गौतम बुद्ध कौन थे

गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी, नेपाल में हुआ था। बुद्ध प्राचीन बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे। वे राजा से सन्यासी बन गए और समाज में फैले किरीतियो को दूर का प्रयास किया। 

3. महावीर जैन कौन थे

महावीर, जैन धर्म के24 वें तीर्थंकर है। भगवान महावीर का जन्म ढाई हजार साल पहले 599 ईसा पूर्व वैशाली के राज्य क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था। तीस वर्ष की आयु में महावीर ने राज वैभव त्याग दिया और संन्यास धारण कर लिया।

4. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल

सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थान सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थान

हड़प्पा - पंजाब। 

मोहनजोदड़ो - सिंध। 

चंद्रहुड - सिन्ध।

लोथल - गुजरात।

कलाबंगा - राजस्थान। 

रोपड़ - पंजाब। 

सुरकोतरा - गुजरात के कच्छ।

5. कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची

15 जून 1999 को होये पाकिस्तान और भारत बीच कारगिल की लड़ाई मेंभारत के छह जवान शहीद हो गए थे। 

हवलदार लक्ष्मण सिंह - गांव महलाना

नायक भीम सिंह - गांव पिनाना

सिपाही रवींद्र सिंह - गांव रोहणा

सिपाही सुखबीर सिंह - गांव रुखी

नायब सूबेदार महाबीर सिंह - गावं भंडेरी

नायक सतबीर सिंह मोर - गांव बरोदा

6. जलियाँवाला बाग हत्याकांड तारीख

जलियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर, पंजाब, भारत में स्वर्ण मंदिर के पास जलियाँवाला बाग़ में हुआ था। रौलट एक्ट का विरोध करने के लिए भीड़ इक्क्ठी हुयी  थी, जिसमें जनरल डायर (अंग्रेज अधिकारी) ने सभा में गोलियां चलाई जिसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई, और 2000 से अधिक घायल हो गए। 

7. राजा भरत किस वंश के थे

भरत एक महान सम्राट और भरत वंश के संस्थापक और पांडवों और कौरवों के पूर्वज थे। वह हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत और रानी सकुंतला के पुत्र थे। साथ ही, क्षत्रिय वर्ण के वंशज हैं।

8. मदन मोहन मालवीय कौन थे

BHU के संस्थापक मदन मोहन मालवीय थे। पंडित मदन मोहन मालवीय एक भारतीय विद्वान, शिक्षा सुधारक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए उल्लेखनीय राजनीतिज्ञ थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक थे। इनका जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ था। 

9. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल कौन-कौन से हैं

सिंधु घाटी सभ्यता प्रमुख स्थान 

मोहनजोदड़ो - लरकाना जिला, सिंध, पाकिस्तान।

हड़प्पा - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत।

कालीबंगा - राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला।

लोथल- गुजरात के भाल क्षेत्र।

चन्हद्रु - मुल्लन संध, सिंध, पाकिस्तान।

धोलावीरा - धोलावीरा गुजरात।

बनवाली - हरियाणा के हिसार जिला।

10. कांस्य युगीन सभ्यता का पतन

कांस्य युग 3,300 से 1,200 ईसा पूर्व तक। इस युग में मिश्र धातु कांस्य का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि औजार के निर्माण में उपयोग लिया जाता था। यह अवधि धातु विज्ञान में प्रगति के साथ समाप्त हुई, जैसे कि लौह अयस्क को गलाने की क्षमता।

कांस्य युग की समयरेखा

6200 ई.पू. तांबा का उपजोग और गलाना।

3800 ई.पू. शुरुआती कांस्य प्रयोग। 

3650 ई.पू. पहिये का आविष्कार।

3500 ई.पू. खेती का अविष्कार।

11. पाषाण युग किसे कहते हैं

सांस्कृतिक विकास की प्रक्रिया उस समय प्रारंभ हुई जब हमारे मानव पूर्वजों में पाषाण के खुरदरी औजार बनाने का कौशल आ गया। यह औजार पत्थरों के ऐसे टुकड़ों से मिलते जुलते थे जो प्राकृतिक क्रियाओं से औजार जैसे शक्ल के बन जाते हैं। पाषाण युग में मानव खुरदरी औजार को काम में लाता था। और अपनी भोजन इधर उधर से इक्कठा करता था।

12. पुरातत्व क्या है

चीर अतीत में रहने वाले हमारे पूर्वजों के दैनिक जीवन और उनके व्यवसाय पर रोशनी डालने के लिए तीनों और खंडहरों के रूप में पुराने स्थानों की खुदाई और पुरातन वस्तुओं के अध्ययन को विद्वानों ने एक विज्ञान का रूप दिया इन्हें पुरातत्व विज्ञान कहा जाता है।

यह आधुनिक पुरातत्व की देन है इसने हमें लाखों वर्षों की मानव प्रगति से परिचित करवाया है। उत्खनन से अनेक वस्तुएं प्राप्त हुई है। इनमें औजार, हथियार, स्मारक और अवशेष, प्राचीन कलाकृतियां, जीवन यापन की व्यवस्था शामिल है।

13. अमेरिका की खोज कब और किसने की

अमेरिका की खोज 1492 ईस्वी में पुर्तगाली नाविक कोलंबस ने अमेरिका जाने वाले रास्ते की खोज। कोलंबस  द्वारा खोजे गए जलमार्ग से ही लगभग इसी समय अमेरिगो ने अमेरिका के पूर्वी तट के मार्ग का पता लगाया। इसलिए अमेरिगो के नाम पर ही इस भूखंड का नाम अमेरिका पड़ा।

18वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में महत्वपूर्ण क्रांतियां हुई इसमें पहली अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम और दूसरी फ्रांसीसी क्रांति थी।

14. मध्य पाषाण काल की विशेषता

इस अवधि की विशेषता शिकार और मछली पकड़ने के साथ साथ बस्तियाँ बनाकर रहना था। नदियों और झील के किनारों पे ये लोग अपना ठिकाना बनकर रहते थे, जहाँ उन्हें मछलियाँ और पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो जाती थी। मध्य पाषाण काल के विशिष्ट पत्थर के औजार, पाषाण काल की तुलना में छोटे और अधिक नाजुक होते हैं।

15. मध्य पाषाण काल के प्रमुख स्थल

रोथेनबर्ग, जर्मनी

मोंट सेंट मिशेल, फ्रांस

सिएना, इटली

कारकैसन, फ्रांस

सैन जिमिनानो, इटली

कोलमार, फ्रांस

सेंट पॉल डे वेंस, फ्रांस

16. मुगल किसके वंशज थे

फ़रग़ना वादी से आए एक तुर्की मुस्लिम तिमुरिड सिपहसालार बाबर ने भारत में मुग़ल राजवंश की स्थापना की। इन्होने भारत पर कई हमले किये और दिल्ली के शासक इब्राहिम शाह लोधी हराकर दिल्ली  में कब्ज़ा कर लिया। बाबर को मुगल के वंशज कहा जाता है

17. सम्राट अशोक का जन्म कब हुआ था

सम्राट अशोक भारत के महान राजा थे जिन्होंने पुरे दक्षिण एशिया पर राज किया था। साम्राज्य अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र, पटना में हुआ था। कहा जाता है की साम्राज्य के लिए अशोक ने अपने 100 भाइयो की हत्या कर दी थी। 

18. मेसोपोटामिया की सभ्यता कहाँ विकसित हुई

मेसोपोटामिया विकास दो नदियों के बीच हुआ है। आधुनिक इराक़ बाबिल ज़िला, उत्तरपूर्वी सीरिया, दक्षिणपूर्वी तुर्की तथा ईरान का क़ुज़ेस्तान प्रांत के क्षेत्र शामिल मेसोपोटामिया के क्षेत्र थे। यह कांस्ययुगीन सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है। यहाँ सुमेर, अक्कदी सभ्यता, बेबीलोन तथा असीरिया स्थापित हुए थे।

19. सिंधु घाटी सभ्यता कितनी पुरानी है

सिन्धु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। जो मुख्य रूप से दक्षिण एशिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में फैली है। मिस्र और मेसोपोटामिया, सिन्धु घाटी सभ्यता एक ही समय की सभ्यताए थी। शोध के अनुसार यह सभ्यता कम से कम 8000 वर्ष पुरानी है। यह हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जानी जाती है।

Subscribe Our Newsletter