खोलने एवं बाँधने वाले औजार प्लास या Plier
Hello and welcome friend आज हम बात करने वाले हैं हम खोलने एवं बांधने वाले औजार प्लास के बारे में जिसमें मैं आपको बताऊंगा प्लास क्या है और यह कितने प्रकार का होता है। दोस्तों इससे पहले जो मैंने पोस्ट किया था मैंने उसमें आपको बताया था पेचकश के बारे में यह भी एक assembling and opening tool है।
What is Plier प्लास क्या है
प्लास यह एक बहु उपयोगी औजार है जिसका प्रयोग वस्तुओं को पकड़ने के लिए और छोटे-मोटे तार को काटने व मोड़ने के लिए किया जाता है। यह 6 inch से 10 इंच तक की लंबाई के हो सकते हैं या उससे बड़े भी हो सकते हैं यह उसके उपयोगिता के आधार पर निर्भर करता है।
प्लास के प्रकार (Types of Plier)
- Flat या combination प्लास
- Long nose plas
- Sleep join plas
- Gais plas
- Side cutting plas
- Vice grip plas
इस प्रकार के प्लास का उपयोग लगभग सभी कार्यों के लिए किया जाता है जैसे बिजली की फिटिंग के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है लेकिन इस प्रकार के प्लास में इंसुलेटेड प्लास्टिक के कवर लगे होते हैं। इस प्रकार के प्लास में आगे का भाग चपटा होता है और बीच का भाग गोल दातनुमा होता है। और इसका एक साइड धार वाला होता है जिसका प्रयोग तार को काटने के लिए करते हैं।
इस प्रकार के प्लास के जबड़े लंबाई में टेपर लिए होते हैं और इनमें काटने वाली धार नहीं होती है इनका प्रयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है जहां कंबीनेशन प्लास का उपयोग नहीं किया जा सकता और पर्याप्त स्थान नहीं होता उस जगह पर इसका प्रयोग करते हैं विशेष रुप से इनका प्रयोग गोल्ड स्मिथ रेडियो तथा टीवी के कार्यों में तारों की गुंडी बनाने उन्हें मोड़ने आदि के लिए किया जाता है इनके द्वारा बेरिंग लॉक भी खोले जा सकते हैं।
इस प्रकार इसका जैसा नाम है उसी प्रकार इसे जोड़ पर से खीसका कर इसके जबड़े के साइज को बढ़ाया जा सकता है या कहे इसे कम या ज्यादा खोला जा सकता है। इसका प्रयोग ज्यादातर नट बोल्ट को टाइट करने के लिए क्या जाता है, इसमें तार को काटने के लिए कोई आकार नहीं होता है।
जैसे कि इसका नाम है गैस प्लास इसका उपयोग गैस पाइप के स्क्रू व बोल्ट को टाइट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आयल पाइप पर लगे नटों को खोलने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। इसे सुविधाजनक स्लिप ज्वाइंट प्लास के समान छोटा या बड़ा किया जा सकता है।
इस प्रकार के प्लास का उपयोग तारों को काटने के लिए किया जाता है बिजली की तारों को इसके द्वारा वस्तु को पकड़ा या मोड़ा नहीं जा सकता है। अन्य छोटे-मोटे तारों को भी इससे काट सकते हैं।
यहां बहु उपयोगी प्लास है इसके जबड़ों को छोटा बड़ा किया जा सकता है इसे रिंच या वॉइस के समान भी प्रयोग कर सकते हैं।
सुरक्षा एवं सावधानियां (Safety and Precaution)
- साइड कटिंग प्लास से अच्छे स्टील की तार तथा किले आदि नहीं काटने चाहिए।
- काम को देखते हुए उसमें कुछ होने वाले प्लास का ही उपयोग करना चाहिए।
- प्लास का उपयोग हैमर के समान नहीं करना चाहिए इससे ठोकना नहीं चाहिए।
- विद्युत कार्यों के लिए इंसुलेटेड प्लास का उपयोग करना चाहिए।
- Long nose plas का नोज खराब हो जाने पर इसे ग्राइंडर से ग्राइंडिंग करके प्रयोग करना चाहिए।
प्लास का उपयोग ज्यादातर लोग समान्य कार्यों के लिए करते है और यह बहु उपयोगी औजार है जो खोलने एवं बांधने के लिए किया जाता है।