छत्तीसगढ़ के वाहन कोड नम्बर - cg vahan code

साथियों आप सभी का स्वागत है मेरे इस ब्लॉग पर आज मैं आपको छत्तीसगढ़ के वाहन कोड नम्बर के बारे में बताने वाला हूँ, साथियों इससे पहले मैंने आपको छत्तीसगढ़ सम्बंधित CG सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के बारे में बताया था। अगर आपने वो पोस्ट नहीं पढ़ा है तो पढ़ें।

इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ में वाहनों के जो नम्बर होते हैं किस प्रकार से आबंटित होते हैं और किस जिले का कोड नंबर क्या है। इसके बारे में बताया गया है। ज्यादातर गाड़ियों के नम्बर 04-21 तक क्यों होते है। वाहन कोड का नंबर CG से स्टार्ट होता है यह राज्य का यूनिक कोड है सभी राज्य के अलग अलग होते है। जैसे मध्यप्रदेश का MP उड़ीसा का OD आदि। 

छत्तीसगढ़ के वाहन कोड

No City Code
1 रायपुर  CG - 04
2 धमतरी  CG - 05
3 महासमुंद   CG - 06
4 दुर्ग  CG - 07
5 राजनांदगांव  CG - 08
6 कवर्धा  CG - 09
7 बिलासपुर  CG - 10
8 जांजगीर चांपा CG - 11
9 कोरबा  CG - 12
10 रायगढ़  CG - 13
11 जशपुर  CG - 14
12 सरगुजा  CG - 15
13 कोरिया  CG - 16
14 बस्तर  CG - 17
15 दन्तेवाड़ा  CG - 18
16 कांकेर  CG - 19
17 बीजापुर   CG - 20
18 नारायणपुर  CG - 21

उपर्युक्त वाहन कोड नम्बर CG 04 से इसलिए प्रारम्भ है , क्योँकि CG 01 , 02, तथा 03 सुरक्षित नम्बर् हैं।

  1. CG - 01 - केवल राज्यपाल एवं राजभवन के वाहन हेतु सुरक्षित है।
  2. CG - 02 - समस्त शासकीय वाहन के लिए सुरक्षित नम्बर है।
  3. CG - 03 - पुलिस वाहन के लिए सुरक्षित नम्बर हैं।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी वाहनों के नम्बर के आगे जिले के अनुसार CG करके नम्बर लिखा जाता है। आज के पोस्ट में बस इतना ही।

Related Posts