उत्तर- जैन धर्म।
2. किस मुगल सम्राट के काल में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में अपना सर्व प्रथम कारखाना स्थापित किया ?
उत्तर- जहाँगीर।
3. उज्जैन का प्राचीन काल में क्या नाम था ?
उत्तर- अवन्तिका।
4. चत्तौड़ का कीर्ति स्तम्भ किसने बनवाया था ?
उत्तर- राणा कुम्भा।
5. संगीत यन्त्र तबला का प्रचलन किसने किया था ?
उत्तर- अमीर खुसरो।
6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी,जिसमें ''पूर्ण स्वराज'' का प्रस्ताव पारित हुआ था?
उत्तर- जवाहर लाल नेहरू।
7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा कौन थीं?
उत्तर- एनी बेसेण्ट।
8. पंजाब के राजा रणजीत सिंह की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर- लाहौर।
9. केन्द्र में '' द्वैध शासन '' किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया?
उत्तर- भारत सरकार अधिनियम,1935
10. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थीं?
उत्तर- 1 नवम्बर, 1858 में।
11. एक इतिहासकार ने पानीपत की तीसरी लड़ाई को स्वयं देखा, वह कौन थीं?
उत्तर- काशीराज पण्डित।
12. प्रसिध्द विजय विठ्ठल मन्दिर, जिसके 56 तक्षित स्तम्भ संगीतमय स्वर निकालते हैं,कहाँ अवस्थित है?
उत्तर- हम्पी में।
13. ऋग्वेद में किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के सम्बन्ध का सूचक है?
उत्तर- कुम्भा,क्रमु।
14. हड़प्पन संस्कृति के सन्दर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?
उत्तर- धौलावीरा।
15. प्रांतीय सरकारों का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था?
उत्तर- वर्ष 1935 का अधिनियम।
16. वह प्राचीन स्थल , जहां 60000 मुनियों की सभा में सम्पूर्ण महाभारत-कथा का वाचन किया गया था?
उत्तर- नैमिषारण्य।
17. किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किये?
उत्तर- महमूद गजनी।
18. किसने मोहम्मद अली जिन्ना को हिन्दू-मुस्लिम एकता का दुत कहा था?
उत्तर- सरोजिनी नायडू।
19. ब्रिहदेश्वर मंदिर कर निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर - राजाराज।
20. किस आंदोलन के दौरान, वंदे मातरम गायन के लिए राजद्रोह की संज्ञा दी गयी था?
उत्तर - स्वदेशी आंदोलन।
21. सबसे पुराना वेद है?
उत्तर - ऋग्वेद।
22. तमिलनाडु में स्थित पुडुकोट्टई की तिरुकोकर्णम, कोकरनेश्वर मंदिर और पल्लवारम की पांच-सेल वाले गुफा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर - महेन्द्रवर्मन।
23. सम्राट अशोक की वह कौन-सी पत्नी थी, जिसने उसे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया था?
उत्तर - कारुवाकी।
24. अभिधम्म में कथावत्थु के बारे में किसने लिखा?
उत्तर - मोगलीपुत्त तिस्स।
25. रामपाल ने किस विश्वविद्यालय की स्थापना की?
उत्तर - जगदल।
26. बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के बारे में कौन सा ग्रन्थ बताता है?
उत्तर - सूत्त पिटक।
27. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?
उत्तर - महाभारत।
28. विक्रमशिला विश्वविद्यालय किस गांव में था?
उत्तर - अंतीचक।
29. गुप्त राजाओं के बाद किन राजाओं ने गरुड़ को अपना राज्य का चिन्ह बनाया?
उत्तर - पल्लव।
30. किस ग्रीक राजदूत ने विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया?
उत्तर - हेलियोडोरस।
31.भगवान महावीर के पहले शिष्य कौन थे?
उत्तर - जमाली।
32. महावीर की माँ कौन थी?
उत्तर - त्रिशला।
33. किस शासक ने बौद्धों के लिए प्रसिद्ध, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की?
उत्तर - धर्मपाल।
34. पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ हिस्से को अपने अधीन कर लिया?
उत्तर - डारियस।
35. नंद वंश का अंतिम सम्राट कौन था?
उत्तर - घनानंद
36. तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था?
उत्तर - 1398
37. महमूद गजनी किस वंश का था?
उत्तर - यामिनी
38. प्राचीन भारत में शिक्षा का केंद्र नहीं था?
उत्तर - कोसंबी।
39. किस व्यक्ति को दूसरा अशोक कहा जाता है?
उत्तर - हर्षवर्धन।
40. मिहिरकुल संबंधित था?
उत्तर - हुन।