आपका फिर से स्वागत है पीछले पोस्ट में मैंने आपसे बात किया था इसी नापने वाले औजार के बारे में। इस पोस्ट में मैं आपको इसी नापने वाले औजार के पहले प्रकार स्टील फूट रूल के बारे में बताने वाला हूँ तो चलिए जानते हैं।
स्टील फ़ूट रूल क्या है
आपने कभी ना कभी इसका प्रयोग अपने सामान्य जीवन में भी किया होगा। आपको बता दूँ की जिस प्रकार हमने किसी भी प्रकार के कॉपी हो या ड्राइंग हो उसमें हम प्लास्टिक के स्केल का प्रयोग करते हैं। ये बस उसी प्रकार का स्केल के समान एक मेजरिंग टूल्स है जिसका प्रयोग हमें डीजल मेकैनिक नापने वाले औजार के रूप में करना होता है।
बनावट - जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट है स्टील फूट रूल अर्थात ये स्टेन लेस स्टील का बना होता है। या इसके स्थान पर हाई कार्बन स्टील का प्रयोग किया जाता है। इसकी बनावट प्लास्टिक का जो 15 cm वाला स्केल होता है उससे ज्यादा लम्बा होता है या अगर उसी लबाई में भी होता है तो ये मोटाई में बहुत कम होता है लगभग एक mm की मोटाई वाला स्टील फूट रूल ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
स्टील फुट रूल की लम्बाई कितनी होती है
ये विभिन्न लम्बाई की सीरीज में होता है जैसे की 15 सेमी 30 सेमी और इससे भी ज़्यादा का होता है।
स्टील फुट रूल के क्या उपयोग हैं
इसका उपयोग बाहरी परत को नापने के लिए किया जाता है इससे अंदरुनी परत को नापना कठिन हो जाता है। और इसका उपयोग लम्बाई चौड़ाई नापने के लिए किया जाता है।
स्टील फूट रूल के प्रकार
प्लेन स्टील फ़ूट रूल
इस प्रकार के स्टील फ़ूट रूल की लम्बाई 6 इंच या 12 इंच लम्बाई के होते है। इनकी चौड़ाई की बात करें तो ये 9 इंच तथा 1 इंच के होते हैं। इनकी एक साइड पर इंच में लिखे नम्बर होते है और दूसरी साइड पर सेंटीमीटर के चिन्ह अंकित किये हुए होते हैं। स्टील फूट रूल के द्वारा न्यूनतम 1/64 तथा 1/2 मिली मीटर की माप ली जा सकती है। स्टील फूट रूल को सूक्ष्म बनाये रखने के लिए उसके सिरों व साइडो को घिसने से बचाना चाहिए।
स्टैण्डर्ड स्टील फूट रूल
स्टेनलेस स्टील या स्प्रिंग स्टील का बना होता है। इसकी लम्बाई 6 इंच से 48 इंच तक होती है। इसकी चौडाई को देखा जाये तो इसकी चौड़ाई 1/2 इंच तथा 1 इंच होती है। इसके द्वारा न्यूनतम 1/64 या 0.5 मिली मीटर तक पढ़ा जा सकता है।